{"_id":"66926eb91f70b120db0105bc","slug":"rajiv-bindal-said-cm-spent-7-days-in-the-streets-and-neighborhoods-of-hamirpur-but-lost-the-election-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: राजीव बिंदल बोले- सीएम ने 7 दिन हमीरपुर के गली-मोहल्लों में लगाए, पर चुनाव हार गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: राजीव बिंदल बोले- सीएम ने 7 दिन हमीरपुर के गली-मोहल्लों में लगाए, पर चुनाव हार गए
Sat, 13 Jul 2024 05:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:41 PM IST
सार
बिंदल ने कहा कि 10 जुलाई को हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री के गृह जिला की सीट भाजपा ने जीती। मुख्यमंत्री ने 7 दिन हमीरपुर के गली-मुहल्लों में लगाए, परंतु वह चुनाव हार गए।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए 18 माह हो गए हैं। इस बीच लोकसभा चुनाव हुए तो सरकार ने पूरी ताकत झोंकी, करोड़ों रुपये व सरकारी मशीनरी लगाई, परंतु भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम पर व भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से चारों लोकसभा सीटें जीतीं। इन लोकसभा चुनावों में 68 विधानसभाओं में से 61 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जीत हुई।
विज्ञापन
बिंदल ने कहा कि 10 जुलाई को हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री के गृह जिला की सीट भाजपा ने जीती। मुख्यमंत्री ने 7 दिन हमीरपुर के गली-मुहल्लों में लगाए, परंतु वह चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये इस उपचुनाव पर लगाए। पूरी सरकार को चुनाव अभियान में लगाया और उम्मीदवारों पर निराधार केस बनाए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए डर, भय और आतंक का माहौल प्रदेश में खड़ा किया गया है।
विज्ञापन