{"_id":"5ca0aeeebdec2213fe5d3258","slug":"rajinder-rana-statement-over-congress-candidate-from-hamirpur-mp-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट किसी को भी मिले, हम जिताने को करेंगे काम: राजेंद्र राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट किसी को भी मिले, हम जिताने को करेंगे काम: राजेंद्र राणा
Sun, 31 Mar 2019 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 31 Mar 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस टिकट का एलान होने से पहले सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा दिल्ली से घर लौट आए हैं। राणा ने लौटते ही कार्यकर्ताओं से बैठक की और कहा कि टिकट किसी को भी मिले- हम प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेंगे। राणा इस सीट से अपने बेटे अभिषेक राणा के लिए टिकट की पैरवी कर रहे थे। हाईकमान ने बेटे को टिकट देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद खुद राजेंद्र राणा का नाम टिकट के लिए चला लेकिन अचानक नादौन से विधायक एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का नाम आगे हो गया। खुद सुक्खू भी कह चुके हैं कि वह हमीरपुर से चुनाव लड़ेंगे। रविवार को राणा ने अपने निवास स्थान पटलांदर में पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक में कहा कि बीते 15 वर्ष से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर इस क्षेत्र से जीत दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन
लेकिन इतने वर्षों में उन्होंने क्षेत्र की कोई सुध नहीं ली। जनता अब उनसे ऊब चुकी है और उनकी हार तय है। राणा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जो योजनाएं जनहित में चलाने का वायदा किया गया है, उनका बखान करें। वहीं, केंद्र की मोदी सरकार ने जो बीते 5 वर्ष के दौरान झूठ और जुमलों की राजनीति की है, उसको भी जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन