फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rajendra singh became new acting chairman of congress intuc himachal

इंटक के नए कार्यवाहक अध्यक्ष बने राजेंद्र, बबलू पंडित की छुट्टी

Thu, 31 Jan 2019 08:25 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: ashok chauhan Updated Thu, 31 Jan 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
Rajendra singh became new acting chairman of congress intuc himachal

 कांग्रेस के अग्रणी संगठन इंटक (राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस) के प्रदेशाध्यक्ष पद पर हो रही तैनाती से सियासी गलियारों में खूब हलचल पैदा हो गई है। प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में हुए परिवर्तन से इसे जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


यह नियुक्ति इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा सुंदरियाल ने की है। नई नियुक्ति के तहत नालागढ़ उपमंडल के ढाणा निवासी राजेंद्र सिंह को इंटक हिमाचल कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन


इससे पहले दिनेश सुंदरियाल ने औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के निवासी मनोहर शर्मा उर्फ बबलू पंडित को इंटक का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया था। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीव रेड्डी ने बावा हरदीप सिंह को इंटक का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटक प्रदेशाध्यक्ष पर हुई नई नियुक्ति के बाद बबलू पंडित ने भी पलटी मार ली है। उनकी नियुक्ति दिनेश सुंदरियाल ने की थी और उस समय वह इसे असली इंटक बताते रहे। अब मौजूदा उपजे विवाद के बाद वह जी. संजीवा रेड्डी को ही असली राष्ट्रीय अध्यक्ष बता रहे हैं। 

बावा हरदीप सिंह को इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी ने 2020 तक प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। बावा हरदीप सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबियों में शुमार हैं।

बबलू पंडित की कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के साथ नजदीकियां जगजाहिर हैं। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस कमेटी में नेतृत्व परिवर्तन के बाद अब इंटक प्रदेशाध्यक्ष पद पर यह तीसरी नियुक्ति हुई है। 

मैं हूं असली इंटक अध्यक्ष : बबलू पंडित 

Rajendra singh became new acting chairman of congress intuc himachal

इंटक के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष बने राजेंद्र सिंह ने कहा कि इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सुंदरियाल ने उन्हें नियुक्ति दी गई है और वह इस पर कोई टीका टिप्पणी नहीं करना चाहते।

राजेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें जो जिम्मेवारी हाई कमान ने दी है वे अपने पद के अनुरूप कांग्रेस की गौरवशाली परंपराओं को कायम रखते हुए राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेंगे।   

बबलू पंडित ने कहा कि वह इंटक के असली प्रदेशाध्यक्ष हैं और असली इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीव रेड्डी हैं। इसके चुनाव के लिए उनके सभी दस्तावेज वहां जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पद से कोई नहीं हटा सकता है।  

2020 तक रहूंगा अध्यक्ष : बावा हरदीप  
बावा हरदीप सिंह का कहना है कि इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी ने उन्हें 2020 तक प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। इसका नियुक्ति पत्र उनके पास है। उन्होंने कहा कि असली इंटक जी. संजीव संजीवा रेड्डी वाली है और इसका नियुक्ति पत्र सिवाय उनके किसी और के पास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed