सुजानपुर विधानसभा सीट से राणा की पत्नी ने मांगा टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्र राणा की पत्नी अनिता राणा ने सुजानपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगा है। टिकट मिला तो हमीरपुर लोकसभा और सुजानपुर विधानसभा सीट पर पति-पत्नी चुनावी मैदान में होंगे।
सुजानपुर विधानसभा हलके में राजेंद्र राणा के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट के लिए वीरवार को 14 कांग्रेस नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किए हैं।
इन आवेदकों में तीन पूर्व विधायक भी शुमार हैं।
हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र राणा की पत्नी अनिता राणा ने वीरवार को 10 हजार रुपये के शुल्क के साथ पार्टी टिकट को आवेदन किया है।
वीरभद्र समर्थकों के सुझाव पर अपनाई गई रणनीति
सूत्रों की मानें तो ये रणनीति वीरभद्र समर्थकों के सुझाव पर अपनाई गई है। इस सीट से तीन पूर्व विधायकों अनिता वर्मा, कुलदीप सिंह पठानिया और रणजीत सिंह वर्मा ने आवेदन किए हैं।
रणजीत सिंह वर्मा ने हालांकि आवेदन फीस नहीं दी है।
अन्य नेताओं में कर्नल विधिचंद लगवाल, अरुण ठाकुर, नरेश ठाकुर, सीताराम भारद्वाज, राजेश ठाकुर, राजकुमार शर्मा, सुषमा शर्मा, मनोज ठाकुर, सुमनलता और भगवान सिंह लवली ने भी आवेदन किए हैं।
आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स की अध्यक्षता में वीरवार को मंत्रियों की तीन सदस्यीय कमेटी की एक बैठक राजीव भवन शिमला में रखी गई है। दो अन्य सदस्य कौल सिंह ठाकुर और जीएस बाली इसमें हैं।
ये आवेदनों की स्क्रू टनी कर पैनल तैयार करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू इस कमेटी के साथ बैठक करेंगे।
भाजपा में जगदेव की विरासत पर बेटा, बहू
राजेंद्र राणा के इस्तीफे के बाद खाली हुई सुजानपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए परिवारों ने ही दावा किया है।
एक ओर कांग्रेस टिकट के लिए राजेंद्र राणा की पत्नी मैदान में उतर आई हैं तो भाजपा में स्व. ठाकुर जगदेव चंद की राजनीतिक विरासत के लिए भाजपा को उनके बेटे नरेंद्र ठाकुर उर्फ गुड्डू या बहू उर्मिल ठाकुर के बीच फैसला लेना होगा।
उर्मिल पहले हमीरपुर से विधायक रह चुकी हैं और सुजानपुर से पिछला चुनाव राजेंद्र राणा से 14166 मतों के अंतर से हारी थीं। अब ये दोनों टिकट पर दावा कर रहे हैं।
भाजपा ने करवाया सर्वे
परिसीमन के बाद ठाकुर जगदेव के पुराने चुनाव क्षेत्र और धूमल के बमसन चुनाव क्षेत्र से मिलाकर सुजानपुर बना है। ऐसे में जगदेव के परिवार को ही भाजपा यहां आजमाएगी।
देवर और भाभी में से यहां कौन जीत सकता है, इस सवाल का जवाब जानने के लिए भाजपा ने सर्वे भी करवाया है।
सर्वे की रिपोर्ट को अब 5 अप्रैल को शिमला में होने वाली प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद एक नाम या पैनल भाजपा संसदीय बोर्ड को भेजेगी।
वहीं, इस बारे में अंतिम फैसला होगा। नरेंद्र ठाकुर हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में वापस लौटे हैं।
यही चीज उनके पक्ष में जा रही है। भाजपा को कांग्रेस की ओर से राजेंद्र राणा की पत्नी को देखते हुए भी फैसला लेना होगा।