फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rajeev Saizal statement over kaul singh thakur

हरकतों से बाज आएं कौल, नहीं तो कानूनी कार्रवाई करेंगे: सैजल

Mon, 19 Oct 2020 05:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Oct 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
rajeev Saizal statement over kaul singh thakur
स्वास्थ्य मंत्री  डॉ. राजीव सैजल - फोटो : अमर उजाला

ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीमीटर की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री  डॉ. राजीव सैजल आगे आए हैं। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री कौल सिंह नेता बने रहने के लिए अपनी डूबती हुई राजनीति को बचाने की कोशिश में हैं। सुर्खियों में रहने को वे सरकार पर ऐसे आरोप लगा रहे हैं। अगर कौल सिंह ऐसी हरकतों से बाज नहीं आए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि ऑक्सीमीटर की खरीद प्रक्रिया में कुछ भी छुपाने लायक नहीं है। खरीद फरोख्त का कार्य केंद्र की सबसे विश्वसनीय एजेंसी सीपीडब्ल्यूडी ने किया है। इसकी सारी जानकारी पब्लिक डोमेन पर भी है। 

विज्ञापन


सरकार ने एक्सपलोर ब्रांड के प्लस ऑक्सीमीटर खरीदे हैं। इनका बाजार में रेट अभी भी 1800 रुपये है। सरकार ने इन्हें 350 रुपये में खरीदा है। जिस पंजाब की यह बात कर रहे हैं वहां प्लस ऑक्सीमीटर 500 रुपये में खरीदे गए हैं। न तो इनका कोई ब्रांड है न ही गारंटी। कहा कि लॉकडाउन के समय लोगों की जान बचाना सरकार के लिए जरूरी था, जबकि बाजार में प्लस ऑक्सीमीटर भी कम मिल रहे थे। सरकार ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन्हें जल्दबाजी में खरीदा है। कहा कि कोरोना काल में विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed