{"_id":"d08de1760c517a73f6975f2a869817b6","slug":"rajeev-bindal-statement-on-gs-bali-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाली के बयान पर बिंदल की चुटकी, सीएम से पूछे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाली के बयान पर बिंदल की चुटकी, सीएम से पूछे सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 04 May 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल भाजपा ने परिवहन मंत्री जीएस बाली के बयान पर चुटकी है। भाजपा ने बयान जारी करके कहा है कि सरकार के भीतर सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। पूर्व मंत्री राजीव बिंदल ने कहा कि पहले भाजपा तो कहती ही है कि यह सरकार भ्रष्टाचार का अड्डा है, अब कांग्रेस के पावरफूल मंत्री कह रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों को ठगा है। वीरभद्र सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है। बिन्दल ने कहा कि कभी बाली जी सरकार के खिलाफ झंडा बुलंद करते है, कभी अन्य मंत्री त्याग पत्र देते है। कभी कौल सिंह तो कभी धर्माणी सरकार के खिलाफ बोलते है। एक बार तो विधायकों एवं मंत्रियों ने एकत्रित होकर सरकार कर कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाए।
विज्ञापन
सरकार की पूरी ताकत केवल विरोधियों को दबाने में लगी है। दूसरी ओर पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा कि सरकार के मंत्री जीएस बाली ने सरकार के खिलाफ यात्रा निकालने का ऐलान और उनका सोनिया गांधी से मिलने के लिए समय मांगाना यह साबित करता है कि प्रदेश सरकार के लिए आने वाले दिन अच्छे नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का अधिकारियों को यह कह कर डराना कि सात दिन के भीतर सड़क ठीक करो नहीं तो डिमोट कर दूंगा यह प्रदेश सरकार की विफलता का जीता जागता उदाहरण है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की बात को अफसर सुन नहीं रहे हैं या मुख्यमंत्री अधिकारियों को गलत कार्य करने के आदेश देते हैं। उन्होंने सीएम से पूछा कि वह बाली के खिलाफ क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई करने जा रहे हैं।