{"_id":"5bbde26c867a55283b25edae","slug":"rajat-murder-case-victim-mother-writes-letter-to-sp-for-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजत हत्याकांड : हत्यारोपी को बचाने के लिए बताया नाबालिग, एसपी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजत हत्याकांड : हत्यारोपी को बचाने के लिए बताया नाबालिग, एसपी को लिखा पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा
Updated Wed, 10 Oct 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा में हुए रजत हत्याकांड में नया मोड़ आया है। मृतक रजत की माता सत्या ने एक आरोपी को बचाने के लिए उसे नाबालिग बनाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोपी की मेडिकल जांच करवाने की मांग भी की है। महिला ने एसपी शिमला ओमापति जम्वाल को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
सत्या ने बताया कि एक हत्या आरोपी को पुलिस ने नाबालिग दर्शाया है, जबकि वह नाबालिग नहीं है। उन्होंने पुलिस को लिखे पत्र में बताया कि आरोपी की आयु करीब 20 वर्ष है। सत्या का आरोप है कि एक आरोपी को बचाने के लिए उसके जन्म प्रमाणपत्र के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन
एसपी ओमापति जम्वाल को लिखे पत्र में मांग की गई है कि आरोपी की सही आयु का पता लगाने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाए। मामले की गहनता से जांच की जाए।
विज्ञापन
बीते शुक्रवार को नेरवा बाजार में गाड़ी को पास न देने पर मामूली विवाद के बाद चार युवकों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिग सहित दो अन्य युवकों को मामले में आरोपी बनाया है।