{"_id":"5c6943e0bdec22736436b240","slug":"rajan-sushant-meeting-with-bjp-party-workers-in-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को दोबारा पीएम बनाना उद्देश्य : राजन सुशांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को दोबारा पीएम बनाना उद्देश्य : राजन सुशांत
Sun, 17 Feb 2019 04:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Feb 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन मोदी अगेन पीएम 2019 की बैठक परिधि गृह हमीरपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत ने की। इसमें प्रदेश भर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. सुशांत ने कहा कि मिशन मोदी अगेन पीएम 2019 का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है।
विज्ञापन
उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि पांच साल पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बीज बोया था, उससे अभी तक पौधा उगा है। आगामी पांच सालों में उसमें फल और फूल लगेंगे। कहा कि राज्यस्तरीय कार्यकारिणी के गठन के बाद अब फरवरी अंत तक सभी जिला और विस क्षेत्रों में मिशन की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
मार्च में प्रत्येक विस क्षेत्र में सम्मेलन किए जाएंगे। अप्रैल और मई में पूरी निष्ठा और लगन के साथ नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे। मिशन के कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्य करेंगे और मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएंगे।
विज्ञापन