फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   raj babbar slams pm narendra modi for manipur ambush.

राज बब्बर ने पीएम मोदी पर दिया चौंकाने वाला बयान

Sun, 07 Jun 2015 09:05 AM IST
Updated Sun, 07 Jun 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
raj babbar slams pm narendra modi for manipur ambush.

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिनेता राज बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान जनता से कहा था कि सीमाओं की सुरक्षा के लिए 56 इंच के सीने की जरूरत है, जो उनके पास है। लेकिन अब तक सेना के जवानों पर कई हमले हो चुके हैं। वे चुप बैठे हैं। ऐसा लगता है कि मोदी का 56 इंच का सीना नहीं, बल्कि पेट हो गया है।

विज्ञापन


राज बब्बर शनिवार को नाहन में केंद्रीय भू अधिग्रहण बिल के विरोध में युवा कांग्रेस की पदयात्रा की अगुवाई करने के बाद उपायुक्त कार्यालय में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मोदी पर चुटकी ली कि वे प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि परिधान मंत्री बन गए हैं। वह एक दिन में छह-छह सूट बदलते हैं।

विज्ञापन

'एक साल में एक वादा भी पूरा नहीं किया'

raj babbar slams pm narendra modi for manipur ambush.

अपने एक साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। वन रैंक वन पेंशन आज तक लागू नहीं हुआ। देश के लाखों सैनिक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। भूमि अधिग्रहण बिल करोड़ों किसानों के खिलाफ है। आवश्यक सुधार किए बिना कांग्रेस इसे पास नहीं होने देगी।

किसी भी कीमत पर किसानों को भूमिहीन नहीं होने दिया जाएगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में देश भर में किसान सड़कों पर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंचायत से संसद तक भू अधिग्रहण बिल का विरोध करेगी। इस दौरान युकां के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह और कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed