{"_id":"5b82cf6842c7924661544ce3","slug":"rainfall-will-continue-in-himachal-till-first-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इतने दिन जारी रहेगा बारिश का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इतने दिन जारी रहेगा बारिश का दौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 26 Aug 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में पिछले चौबीस घंटे में मानसून सामान्य रहा और कुछ स्थानों पर बारिश हुई। पिछले चौबीस घंटे के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं हुआ। रविवार को मनाली में सबसे कम न्यूनतम 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज प्रदेश के कई भागों में गर्जन के साथ बारिश होगी। ऊंचाई वाले भागों में बारिश और बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक सितंबर तक मौसम खराब रहेगा और कई क्षेत्रों में बारिश होगी।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय सहित भरमौर, तीसा, डलहौजी सलूणी और भटियात में रविवार को मौसम साफ रहा। हालांकि मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दे रखी थी परंतु बारिश नहीं हुई। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद आसमान में धूल खिल उठी। इससे मौसम में एक बार फिर से गर्मी हो गई।
विज्ञापन