{"_id":"5bd47374bdec22695a4be567","slug":"rainfall-prediction-in-himachal-from-first-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दो दिन बारिश के आसार, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दो दिन बारिश के आसार, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 27 Oct 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में दो दिन बारिश के आसार हैं। हिमाचल में एक और दो नवंबर को बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 31 अक्तूबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
ऐसे में एक नवंबर से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादलों के बरसने की संभावना है। 31 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। बीते कई दिनों से हिमाचल में बारिश नहीं हुई है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.4, सुंदरनगर में 28.3, कांगड़ा में 27.8, भुंतर में 26.0, नाहन में 24.8, सोलन में 24.0, धर्मशाला में 21.6, शिमला में 20.4 और कल्पा में 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन