फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rainfall prediction for himachal on 24 august

हिमाचल के कई क्षेत्रों में इस दिन से बारिश के आसार

Sat, 18 Aug 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Aug 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
rainfall prediction for himachal on 24 august

हिमाचल में शुक्रवार को मानसून कमजोर रहा। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


शनिवार को भी प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 20 और 21 अगस्त को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। राजधानी शिमला में शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहा।
विज्ञापन


शहर में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम के समय मौसम फिर साफ हो गया। उधर, मानसून कमजोर पड़ते ही प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में दोबारा गर्मी पड़ना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को हमीरपुर में अधिकतम तापमान 36.3, ऊना-बिलासपुर में 33.0, भुंतर में 31.6, कांगड़ा में 31.2, चंबा में 31.0, सुंदरनगर में 30.4, धर्मशाला में 27.4, नाहन में 27.2, सोलन में 27.0, केलांग में 24.3, कल्पा में 24.2 और शिमला में 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed