फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rainfall and Snowfall in Himachal, Forecast of Hailstorm.

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से लौट आई ठंड, फिर आएगा तूफान

Fri, 19 May 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 19 May 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
Rainfall and Snowfall in Himachal, Forecast of Hailstorm.

बारिश और बर्फबारी ने हिमाचल में मौसम बदल दिया है। मई महीने में प्रदेश के कई क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। राजधानी शिमला के अधिकतम तापमान में वीरवार को तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शहर में दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने लोगों को दोबारा से स्वेटर पहनने पर मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में जारी बारिश से मैदानी इलाकों के लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 21 मई को तूफान और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। पूरे प्रदेश में 24 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


वीरवार को शिमला शहर में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर तक हल्की बूंदाबांदी का दौर चला, लेकिन शाम चार बजे के बाद शहर में झमाझम बारिश हुई। इससे शहर का मौसम ठंडा हो गया है। बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 24 डिग्री था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडी हवाएं चलने से लुढ़का पारा, कल भी बारिश के आसार

Rainfall and Snowfall in Himachal, Forecast of Hailstorm.

वीरवार को पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 21 डिग्री पहुंच गया। उधर, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वीरवार को हल्का हिमपात भी रिकॉर्ड किया गया। मई महीने में बर्फबारी होने से प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चल रही हैं।

रामपुर में दिन भर मौसम खराब रहा। वीरवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का सिलसिला जारी रहा। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.2, सुंदरनगर में 33.4, भुंतर में 32.0, कल्पा में 19.4, धर्मशाला में 28.4,

नाहन में 31.8, सोलन में 27.0, कांगड़ा में 33.8, हमीरपुर में 34.7, बिलासपुर में 35.6, मंडी में 32.1 और मनाली में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई स्थानों में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed