फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rainfall and hailstorm recorded in himachal

हिमाचल में बरसे बादल, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Sun, 08 Apr 2018 12:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 08 Apr 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
rainfall and hailstorm recorded in himachal

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में को बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। 

विज्ञापन


नौ और दस अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश में मौसम खराब रहने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शिमला में शनिवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। तापमान में गिरावट आई है। ठंड बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओलावृष्टि होने से गेहूं की फसल को नुकसान

rainfall and hailstorm recorded in himachal

एकाएक हुई बारिश से शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों ने बारिश का लुत्फ उठाया। रामपुर में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई।

हमीरपुर में गर्जना के साथ शाम को बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। कुल्लू जिले की सैंज घाटी में तेज आंधी से अफरातफरी मच गई। सैंज के गोल गांव में एक मकान की छत तेज हवा में उखड़ गई।

घाटी में बारिश के साथ आंधी तूफान

rainfall and hailstorm recorded in himachal

घाटी में बारिश के साथ आंधी तूफान का दौर जारी रहा। इससे किसान-बागवानों की चिंता बढ़ गई है। उधर, रोहतांग दर्रे में हल्के फाहे गिरे हैं। लेकिन लाहौल से 106 वाहनों में 409 लोग मनाली पहुंचे।

शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 18.3, ऊना 35.2, नाहन 29.1, सोलन 24.5, सुंदरनगर 29.6, भुंतर 29.5, कल्पा 19.0, धर्मशाला 25.4, कांगड़ा 31.5 और डलहौजी में 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मंडी में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

rainfall and hailstorm recorded in himachal

मंडी जिले में शनिवार को ओलावृष्टि, बारिश और तूफान से नगदी फसलें तबाह हो गई हैं। गेहूं, मसूर, प्याज की पैदावार को भी नुकसान पहुंचा है। नगवाईं के गही गांव में बिजली गिरने से प्राथमिक पाठशाला की वायरिंग जल गई। बच्चे बाल-बाल बचे।

इसी गांव में छपे राम पुत्र खीमा राम के घास का कोठा बिजली गिरने से राख हो गया। इससे एक मवेशी की मौत हो गई है। जिले में ओलावृष्टि से सेब के बगीचों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है। इन दिनों फ्लावरिंग से सेब के पौधे लदे हैं।

ओले गिरने से पौधों से फूल झड़ गए हैं। सरकाघाट बाजार में भारी बारिश हुई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के कॉमर्स ब्लॉक में निर्माणाधीन गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल की बाउंड्री वॉल गिरने से साथ लगते तीन घरों में मलबा और बारिश का पानी घुस गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed