{"_id":"5943d2ed4f1c1ba3388b45d6","slug":"rain-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में झमाझम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में झमाझम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, लुढ़का पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 17 Jun 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। दोपहर बाद तीन बजे हुई बारिश से राजधानी थम सी गई। मौसम खराब होने से शिमला का न्यूनतम तापमान भी 4 से 5 डिग्री सेल्सियस लुढ़का है।
विज्ञापन
इससे लोगों को ठंड का भी अहसास हुआ। प्रदेश के मैदानी इलाकों में दिनभर धूप खिली रही जबकि ऊंचाई वाले एक दो क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग शिमला केंद्र ने आगामी 22 जून से हिमाचल में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई की है।
विज्ञापन
20 और 21 जून को विभाग ने तेज बारिश और अंधड़ चलने की संभावना जताई है। शुक्रवार को केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस जबकि पावंटा साहिब का 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन