फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rain Havoc : destruction due to floods and rains in Himachal, Uttarakhand

Rain Havoc : हिमाचल, उत्तराखंड में बाढ़ और बारिश से भारी तबाही, पांच राज्यों में 33 की मौत

Sun, 21 Aug 2022 07:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून/शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 07:15 AM IST
सार

Rain Havoc : हिमाचल में 22 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक तबाही मंडी, कांगड़ा और चंबा में हुई। वहीं, उत्तराखंड में चार ने जान गंवाई। इसके अलावा ओडिशा में चार, जम्मू-कश्मीर में दो और झारखंड में एक की मौत हुई। हिमाचल में शुक्रवार रात से भारी बारिश हो रही है। 

विज्ञापन
Rain Havoc : destruction due to floods and rains in Himachal, Uttarakhand
हिमाचल में बर्बादी का मंजर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पांच राज्यों में 24 घंटों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 33 लोगों की मौत हुई, जबकि 17 लापता हैं। हिमाचल में 22 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक तबाही मंडी, कांगड़ा और चंबा में हुई। वहीं, उत्तराखंड में चार ने जान गंवाई। इसके अलावा ओडिशा में चार, जम्मू-कश्मीर में दो और झारखंड में एक की मौत हुई। 

विज्ञापन


हिमाचल में शुक्रवार रात से भारी बारिश हो रही है। खराब मौसम के चलते मणिमहेश यात्रा दो दिन टाल दी गई है। मंडी में भूस्खलन और बादल फटने से 16 लोग मलबे में दब गए। यहां 13 लोगों ने जान गंवाई। यहां एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, थुनाग में बादल फटने से 31 मकान, 60 दुकानें, 26 गोशालाएं और एक पुल ध्वस्त हो गया। चंबा में मलबे में दबने से घर में सो रहे दंपती और बेटे की मौत हो गई। प्रदेश में 268 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई। हिमाचल और उत्तराखंड में 17 लोग लापता हैं।
विज्ञापन


पौंग का जलस्तर बढ़ा, पंजाब में भी अलर्ट
पौंग बांध का जलस्तर 1374.78 फुट पहुंच गया है। हिमाचल के कांगड़ा व पंजाब के होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट, मुकेरियां, दसूहा, जवाली, इंदौरा, नूरपुर, फतेहपुर, जवाली, तलवाड़ा, हाजीपुर और इंदौरा के लिए अलर्ट जारी किया है। शाह नहर बैरेज व ब्यास से पानी छोड़ा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल : 22 की मौत

  • मंडी, कांगड़ा और चंबा में सबसे ज्यादा नुकसान। मंडी में 13 की मौत
  • मंडी में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत 
  • थुनाग में बादल फटा...31 मकान और 60 दुकानों समेत 26 गोशालाएं व एक पुल ध्वस्त 

उत्तराखंड : 4 की गई जान 

  • कई नदियों में उफान, कई सड़कें और पुल टूटे, आवाजाही ठप...12 लोग लापता 
  • चार लोगों को हेलिकॉप्टर की मदद से निकाला
  • तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 250 सड़कें बंद 

जम्मू-कश्मीर में भी हादसा...2 मौतें

  • उधमपुर जिले के टिकरी ब्लॉक में एक मकान पर गिरा पहाड़ का मलबा...आरिफ (3) और गनी (2 माह) की मौत। एक बच्चे को बचाया। तीन अन्य मलबे में दबे
  • भूस्खलन से उधमपुर-पंचैरी और मोंगरी मार्ग भी बंद
Trending Videos

मां से लिपटे मिले बच्चों  के शव...परिवार के आठ लोगों की एकसाथ उठीं अर्थियां

नाचन की ग्राम पंचायत काशन के गांव झड़ोंन में प्रधान खेमसिंह के घर ऐसा पहाड़ गिरा कि पूरा परिवार सदा के लिए सो गया। सबसे पहले खेमसिंह के भाई झाबेराम की पत्नी और दो बच्चे मृत मिले। राहतकर्मियों ने मां से लिपटे बच्चों के शव जैसे ही मलबे से बाहर निकाले, तो लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद खेम सिंह, उनकी पत्नी, दो बेटों और ससुर का शव निकाला गया। खेम सिंह का भाई झाबे राम कुल्लू आैर माता-पिता सराज गए थे, इसलिए वे बच गए। परिवार के 8 लोगों की अर्थियां एक साथ उठीं।

अंग्रेजों के जमाने का रेलवे पुल ढहा
कांगड़ा में चक्की खड्ड पर 1929 में अंग्रेजों के बनाए रेलवे पुल के तीन पिलर पूरी तरह ढह गए। तीन एनएच बंद होेने से सैकड़ों यात्री देर रात से गाड़ियों में ही भूखे-प्यासे फंसे रहे।

मृतकों में दो नोएडा-गाजियाबाद के 
ठियोग में माईपुल मंदिर के पास कार पर चट्टानें गिरने से नोएडा और गाजियाबाद के दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नोएडा के गांव सलारपुर सेक्टर-81 निवासी उमेशचंद भाटी और गाजियाबाद के कणोली निवासी पिंकू शामिल हैं। चालक रवींद्र सिंह और दीपक हादसे में घायल हैं। 

सलाह...मौसम की जानकारी लेकर आएं सैलानी
भारी बारिश को देखते हुए राज्य पर्यटन विभाग ने सैलानियों से मौसम की जानकारी लेने के बाद ही आने की अपील की है। हिमाचल में मौजूद सैलानियों से नदी-नालों के समीप न जाने व सड़कों के बारे में पता करके ही निकलने को कहा गया है। 

उत्तराखंड में कई गांवों की सड़कें और संपर्क मार्ग टूटे
उत्तराखंड में हादसों में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। 12 लापता हैं। चार लोगों को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सौंग नदी पर बने रायपुर-थानो पुल की एप्रोच सड़क का 40 मीटर हिस्सा नदी में समा गया। कई गांवों की सड़कें और संपर्क मार्ग टूट गए हैं। जगह-जगह मलबा व चट्टानें आने से तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत करीब 250 सड़कें बंद हो गई हैं। प्रभावित इलाकों में बिजली व पानी की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed