फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   rain hailstorm thunderstorm in palampur shimla kangra himachal pradesh

हिमाचल: भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान ने मचाई तबाही, बिजली गिरने से दो बच्चे बेहोश

Mon, 31 May 2021 04:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 May 2021 04:19 PM IST
सार

मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 5 जून तक मौसम खराब रहेगा। पांच जून तक पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 10 जून के बाद से प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें पड़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
rain hailstorm thunderstorm in palampur shimla kangra himachal pradesh
मंडी में बारिश के साथ ओलावृष्टि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को येलो अलर्ट के बीच भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान से काफी नुकसान हुआ। धर्मशाला में भारी बारिश और तूफान ने तबाही मचाई। तूफान से कई पेड़ घरों पर गिर गए। हमीरपुर, ज्वालामुखी, रैत, पालमपुर में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। आसमानी बिजली गिरने से सरकाघाट के गहरा में दो बच्चे बेहोश हो गए। राजधानी शिमला में दोपहर को बारिश हुई। इसके बाद धूप के साथ हल्के बादल छाये रहे।

विज्ञापन


मैदानी इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। चंबा जिले के भरमौर में ट्राउट मछली बीज उत्पादन केंद्र थल्ला में सोमवार सुबह आठ बजे के करीब तूफान की वजह से मछली बीज केंद्र के अंदर बिजली के तार टूटने से आए कंरट की चपेट में आने से 700 मछलियां (160 किलो) मर गईं। केंद्र के प्रभारी विकास चंद्रा ने बताया कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। साथ ही पुलिस व विद्युत बोर्ड को सूचना देकर घटना स्थल का निरीक्षण भी करवाया गया है।
विज्ञापन


दोपहर बाद भरमौर के पूलन में भारी बारिश से मक्की, राजमा, आलू आदि फसलों को काफी नुकसान हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने तीन दिन अंधड़ और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 5 जून तक मौसम खराब रहेगा। पांच जून तक पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 10 जून के बाद से प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें पड़ने के आसार हैं जबकि 25 जून को मानसून दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed