फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rain and snowfall prediction for himachal from 11 december

हिमाचल में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, दो दिन बारिश और बर्फबारी

Fri, 06 Dec 2019 07:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Dec 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
rain and snowfall prediction for himachal from 11 december
लाहौल घाटी में कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के मौसम में दोबारा बदलाव आने जा रहा है। 11 और 12 दिसंबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आ रहा है।

विज्ञापन


10 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। बावजूद इसके धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.3, बिलासपुर में 24.0, कांगड़ा में 23.9, हमीरपुर में 23.4, सुंदरनगर में 23.2, सोलन-भुंतर में 21.8,  नाहन में 21.3, चंबा में 18.7, शिमला में 16.8, धर्मशाला में 15.4, डलहौजी में 12.7, कल्पा में 7.4 और केलांग में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सुबह और शाम के समय प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 9.0, मनाली में माइनस 1.0, कल्पा में माइनस 0.6, भुंतर में 1.3, सुंदरनगर में 2.3, शिमला में 5.2 और धर्मशाला में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed