{"_id":"5c0a6032bdec2241885d5342","slug":"railway-track-from-pathankot-to-leh-soon-shanta-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट से लेह तक बनेगा नया रेलवे ट्रैक: शांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट से लेह तक बनेगा नया रेलवे ट्रैक: शांता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Fri, 07 Dec 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद शांता कुमार ने कहा है कि पठानकोट से लेह रेलवे ट्रैक को वाया मंडी और मनाली से होकर बनाया जाएगा। इसका बाकायदा सर्वे हो चुका है। पठानकोट से जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ नहीं होगी। इस ट्रैक को हेरिटेज रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
शांता ने कहा कि पठानकोट-लेह रेलवे ट्रैक से धर्मशाला, पालमपुर और रूट पर आने वाली सैन्य छावनियों को ट्रैक से जोड़ा जाएगा। पालमपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद शांता कुमार ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से बनने वाले इस रेलवे ट्रैक से योल, होल्टा, अल्हालाल समेत अन्य सैन्य छावनियों को रेलमार्ग कनेक्टिविटी दी जाएगी।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि भानुपल्ली रेलवे ट्रैक को मंडी में जोड़ा जाएगा। उत्तर क्षेत्र में चीन की बढ़ती चुनौती को देखते हुए रेलवे का सामरिक महत्व है। लिहाजा, इस रेलवे ट्रैक का एक सर्वे पूरा हो चुका है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय और रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। उनकी इस बारे एक दिन पहले ही रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात हो चुकी है।
विज्ञापन
चंबा में सीमेंट उद्योग के लिए टेंडर जारी
शांता ने कहा कि चंबा में बनने वाले सीमेंट उद्योग के लिए प्रदेश सरकार सड़क का प्रावधान करेगी। सीमेंट उद्योग के लिए टेंडर लगा दिया गया है। इससे जिला चंबा के करीब 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
धूमल और अनुराग को दी बधाई
भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने सुप्रीम कोर्ट से एचपीसीए के एफआईआर निरस्त होने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सरकारें बदले की भावना से काम न करें। सुप्रीम कोर्ट की ओर से निरस्त की गई एफआईआर से साफ है कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने यह मामले बदले की भावना से बनाए थे।