फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Railway approves flyover to be built on Cart Road in the city

Shimla News: शहर के कार्टरोड पर बनने वाले फ्लाईओवर को रेलवे की मंजूरी

Mon, 13 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Railway approves flyover to be built on Cart Road in the city
खास खबर...
विज्ञापन

एक साल से विधानसभा फ्लाईओवर के लिए मंजूरी का था इंतजार, अब निर्माण का रास्ता साफ
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 40 करोड़ से बनना है 220 मीटर लंबा फ्लाईओवर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को कार्टरोड पर लगने वाले यातायात जाम से जल्द राहत मिलने वाली है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विधानसभा के पास बनने वाले फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को रेलवे ने मंजूरी दे दी है। लिखित मंजूरी के बाद एक साल से लटके इस फ्लाईओवर का अब जल्द निर्माण हो सकेगा।

इस प्रोजेक्ट का निर्माण हिमाचल प्रदेश रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन कर रहा है। कार्पोरेशन ने पहले ही इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी थी। बीते साल ठेकेदार से इसका काम भी शुरू करवा दिया था। लेकिन फिर रेलवे की आपत्ति के बाद इसका काम रोक दिया गया। पांच पिलर पर 220 मीटर लंबा यह फ्लाईओवर रेलवे की जमीन पर बनना है। रेलवे को चिंता थी कि इस निर्माण से रेल ट्रैक या स्टेशन को नुकसान हो सकता है। इसलिए कार्पोरेशन से इसका डिजाइन दिखाने को कहा था। कार्पोरेशन ने इसके डिजाइन की फाइल रेलवे को भेज दी थी। यह फाइल कई महीने से रेलवे के दिल्ली मुख्यालय में अटकी थी। अब रेलवे ने इसके डिजाइन को मंजूरी दे दी है। इसकी फाइल वापस कार्पोरेशन को भी पहुंच गई है। कार्पोरेशन ने तुरंत ठेकेदार को मौके पर निर्माणकार्य शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन




40 करोड़ रुपये से होना है निर्माण
विधानसभा फ्लाईओवर का निर्माण स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 40 करोड़ रुपये से होना है। यह फ्लाईओवर कार्टरोड पर विक्ट्री टनल के साथ लगते ओवरब्रिज से विधानसभा के पास अनाडेल सड़क को जोड़ेगा। इसके बनने से विधानसभा के पास अनाडेल और चौड़ा मैदान आने जाने वाले वाहनों के लिए कार्टरोड पर यातायात नहीं रोकना पड़ेगा। यहां गाड़ियां क्रॉस होने के कारण कार्टरोड पर यातायात रोकना पड़ता है जिससे लंबा जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मिल गई है रेलवे से मंजूरी : निदेशक
विधानसभा के पास बनने वाले फ्लाईओवर के निर्माण के लिए रेलवे से अब लिखित मंजूरी आ गई है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
-पवन शर्मा, निदेशक एचपीआरआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article