फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Railing fell on mayor, leg fractured

Shimla News: मेयर पर गिरी रैलिंग, पांव फ्रैक्चर

Mon, 22 Apr 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Railing fell on mayor, leg fractured
रिज पर सार्वजनिक शौचालय का काम देखते वक्त हादसा
विज्ञापन

आईजीएमसी में चढ़ाया प्लास्टर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। रिज मैदान के टाउनहॉल के सामने सार्वजनिक शौचालय के काम का जायजा लेने पहुंचे महापौर सुरेंद्र चौहान पर लोहे की रैलिंग गिर गई। इससे महापौर का दायां पांव फ्रैक्चर हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा जहां उनके पांव पर प्लास्टर चढ़ाना पड़ा है।
सुरेंद्र चौहान इंद्रनगर और छोटा शिमला वार्ड में निर्माण कार्याें का जायजा लेने के बाद सोमवार दोपहर दफ्तर पहुंचे। इसके बाद टाउनहॉल के सामने बन रहे सार्वजनिक शौचालय के काम का जायजा लेने के लिए गए। शौचालय का काम लगभग पूरा हो चुका है। यहां अभी अधिकारी और ठेकेदार महापौर को मौके पर हो चुके काम को दिखा ही रहे थे कि अचानक यहां रखी लोहे की रैलिंग महापौर के पांव पर गिर गई। इससे पांव में सूजन आ गई। दर्द से कराह रहे महापौर को आईजीएमसी ले जाया गया। यहां प्लास्टर चढ़ाया गया।
विज्ञापन

महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि एक हफ्ते के लिए यह प्लास्टर चढ़ाया गया है। मौके पर रखी रैलिंग अचानक उनके पांव पर गिर गई जिससे उन्हें यह चोट आई। प्लास्टर चढ़ाने के बाद महापौर दफ्तर पहुंचे और लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed