फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   raid de himalaya: rana on top, sohal khan also in top ten.

रेड डी हिमालयाः राणा पहले, सोहेल भी टॉप 10 में

Mon, 06 Oct 2014 09:37 AM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
raid de himalaya: rana on top, sohal khan also in top ten.

रेड डी हिमालया एक्सट्रीम 4 बाई 4 वर्ग में 9 बार के विजेता सुरेश राणा इस बार भी विजेता बन सकते हैं। पहले दिन के परिणाम से तो यही लग रहा है। एक्सट्रीम वर्ग में वे वह अपने साथी नोयडा के अमन आहलुवालिया के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन


इसी वर्ग में दिल्ली के संजय अग्रवाल और आर्मी टीम के लेफ्टिनेंट कर्नल भी अन्य प्रतिभागियों से आगे हैं। एडवेंचर वर्ग में बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान और पुणे के राहुल (नेविगेटर) टॉप टेन में हैं।
विज्ञापन


16वीं मारुति सुजुकी रेड डी हिमालया के पहले दिन 79 टीमों में से 76 टीमें 326 और 317 किलोमीटर का पहला पड़ाव पूरा कर मनाली पहुंची हैं।

आज मनाली से काजा पहुंचेगी रैली

raid de himalaya: rana on top, sohal khan also in top ten.

दूसरे दिन रैली मनाली के काजा का करीब 201 किलोमीटर का सफर तय करेगी। विश्व की टॉप-10 साहसिक एवं खतरनाक रैलियों में शामिल मारुति सुजुकी के रेड डी हिमालया रैली में विभिन्न वर्गों में 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

पांच खिलाड़ी रैली से बाहर
मारुति सुजुकी के वाइस प्रेजीडेंट (मार्केटिंग) मनोहर भट्ट ने कहा कि दिल्ली की टीम के निशांत पाल यादव और चिराग ठाकुर की गाड़ी लुढ़कने से दोनों ने एक्सट्रीम वर्ग में रैली छोड़ने का फैसला किया है।

चंडीगढ़ के बलजीत सिंह अपनी बाइक से गिरने के कारण जख्मी हुए और प्रतियोगिता से बाहर हो गए। इसी तरह आर्मी टीम के मेजर डनकर और मेजर रवि ढिल्लों भी गाड़ी के रेडिएटर फटने के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed