फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   raid de himalaya rally will start from 7th october

रफ्तार के शौकीनों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू हो रही है रेड डी हिमालय रैली

Tue, 26 Sep 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 26 Sep 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
raid de himalaya rally will start from 7th october

रफ्तार के शौकीनों के लिए 19वीं मारुति सुज़ुकी रेड डी हिमालय रैली सात अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। यह मोटर स्पोर्ट मनाली से शुरू होगा। इस साल चुनौती बढ़ाते हुए रैली में नए रास्ते बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


रैली का समापन 14 अक्तूबर को लेह में होगा। प्रतिभागी आठ दिनों के दौरान दो हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगे। हिमालय की वादियों में बसी मनाली के खूबसूरत नजारों के बीच शुरू होने वाली यह रैली दुनिया की सबसे एडवेंचरस रैलियों में एक है। 
विज्ञापन


कारों का काफिला हिमालय के सबसे दुर्गम स्थानों काजा, सरचू, कारगिल और पेन्सी लॉ से गुजरेगा। रैली का पहला पड़ाव काजा में होगा। यह क्षेत्र 12,500 फुट की ऊंचाई पर मैदानी इलाका है। इसके बाद रैली सरचू के लिए रवाना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से रैली लेह जाएगी। इस दौरान प्रतिभागी कठिनतम रास्तों से गुजरेंगे। यह रैली साहस और सहनशीलता की अग्नि परीक्षा मानी जाती है। रैली में शामिल होने वाले रफ्तार के शौकीनों को 17500 फुट की ऊंचाई और माइनस 15 डिग्री तक न्यूनतम तापमान का सामना करना पड़ेगा। 

रैली में सुरेश राणा, संदीप शर्मा और सम्राट यादव के अलावा भारतीय सेना का 8 सदस्यीय दल भी रैली में उतरेगा। हिमाचल की शुची ठाकुर सहित 6 महिला प्रतिभागी भी दम दिखाएंगी। साहसिक श्रेणी में मुंबई से मनीशा भी रैली में शामिल होंगी। 

दस बार के चैंपियन सुरेश राणा भी शामिल
रैली के 10 बार के विजेता रहे मनाली के सुरेश राणा ने बताया कि यह रैली मनुष्य के साथ मशीन के तालमेल का खेल है। इसके रास्ते के अचानक मोड़ों और खतरनाक परिस्थितियों से बच कर निकलने के लिए ड्राइवर को वाहन के अंदर-बाहर की सटीक जानकारी चाहिए। रैली न केवल शारीरिक सहनशीलता की परीक्षा है बल्कि यह दिमाग की मजबूती की भी परख है।


प्रदेश सरकार देगी हरसंभव सहयोग
रैली के सफल आयोजन के लिए मंगलवार को शिमला में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुरक्षा मामलों से जुड़े मुद्दों तथा राज्य सरकार के सहयोग के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। ओंकार शर्मा ने आयोजकों को आश्वस्त किया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रतिभागियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर हिमालयन मोटर स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय परमार ने आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर की सुविधा अपेक्षित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed