Shimla News: राहुल गांधी बोले- ओपीएस देकर कांग्रेस ने निभाया वादा, महिलाओं को 1,500 देने के लिए कमेटी गठित
राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बाद हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है। उन्होंने लिखा कि हर घर लक्ष्मी योजना के तहत हिमाचल में महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये देने के लिए सरकार ने मंत्रियों की कमेटी गठित कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि पुरानी पेंशन बहाल कर हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिना देरी किए अपना वादा निभाया है। राहुल ने ट्वीट किया कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बाद हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है। उन्होंने लिखा कि हर घर लक्ष्मी योजना के तहत हिमाचल में महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये देने के लिए सरकार ने मंत्रियों की कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी 30 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस मतलब भरोसा।
राजस्थान- OPS ✅
छत्तीसगढ़- OPS ✅
हिमाचल प्रदेश- OPS ✅
हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने बिना देरी वादा निभाया। ‘हर घर लक्ष्मी' - महिलाओं को प्रति माह ₹1500 पहुंचाने वाली योजना को 30 दिन में लागू करने के लिए भी कमेटी बैठाई।विज्ञापन
कांग्रेस मतलब भरोसा। — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 15, 2023