{"_id":"611ba13f9237a7432f7e9c8f","slug":"rahul-gandhi-honored-youth-congress-district-una-president-raghav-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: युकां जिला अध्यक्ष राघव ठाकुर को राहुल गांधी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: युकां जिला अध्यक्ष राघव ठाकुर को राहुल गांधी ने किया सम्मानित
Tue, 17 Aug 2021 05:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Aug 2021 05:15 PM IST
सार
ऊना जिले में युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव ठाकुर की अगुवाई में पूरी टीम जुटी थी। राघव ठाकुर ने टीम सहित जिले में लगभग 50 हजार ट्रिपल लेयर मास्क, 600 ऑक्सीमीटर, 1200 हैंड सैनेटाइजर, लगभग 450 परिवारों को राशन और जरूरत की चीजें मुहैया करवाईं।
विज्ञापन
राघव ठाकुर को राहुल गांधी ने किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद करने पर युवा कांग्रेस ऊना के जिला अध्यक्ष राघव ठाकुर को हिमाचल के टॉप प्रदर्शन करने वालों की लिस्ट में स्थान मिला है। इसके लिए नई दिल्ली में राघव ठाकुर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सम्मानित किया। कोरोना काल में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने जरूरतमंदों की मदद करने को लेकर अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन
ऊना जिले में युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव ठाकुर की अगुवाई में पूरी टीम जुटी थी। राघव ठाकुर ने टीम सहित जिले में लगभग 50 हजार ट्रिपल लेयर मास्क, 600 ऑक्सीमीटर, 1200 हैंड सैनेटाइजर, लगभग 450 परिवारों को राशन और जरूरत की चीजें मुहैया करवाईं। वहीं बार्डर पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक टीमों को भी सैनेटाइजर, मास्क, जूस, पानी आदि मुहैया करवाया। राघव ठाकुर ने कहा कि सभी के सहयोग से इस कार्य को अंजाम दिया है।
विज्ञापन