{"_id":"5c9c78f6bdec2214173a2b0b","slug":"rahul-gandhi-angry-over-congress-party-workers-burns-suresh-chandel-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में एंट्री से पहले ही चंदेल का पुतला फूंकने पर राहुल तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में एंट्री से पहले ही चंदेल का पुतला फूंकने पर राहुल तल्ख
Thu, 28 Mar 2019 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश में भाजपा नेता और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का पुतला फूंकने पर कड़ा नोटिस लिया है। हाईकमान ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को फरमान जारी किए हैं कि पुलता फूंकने वाले नेताओं को नोटिस जारी किए जाएं। इन नेताओं से यह भी पूछा जाए कि उन्होंने किसके इशारे पर यह सब किया है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भाजपा नेता सुरेश चंदेल के पुतले फूंकने संबंधी वीडियो और अखबारों में छपी खबरों की कतरनें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजकर इस मामले का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता सुरेश चंदेल ने जब अभी तक कांग्रेस को ज्वाइन नहीं किया है तो फिर कांग्रेसी नेताओं ने बिलासपुर में पुतले क्यों फूंके और चंदेल को स्वारघाट में काले झंडे दिखाने जैसा बयान क्यों दिया गया? राहुल गांधी के पास खोले गए कच्चे चिट्ठे पर कड़ा संज्ञान लिया गया है।
विज्ञापन
इसके बाद ही प्रदेशाध्यक्ष से कहा गया है कि उन सभी नेताओं को नोटिस भेजकर पूछा जाए कि किसके इशारे में यह काम किया गया है। माना जा रहा है कि इन बेलगाम नेताओं के खिलाफ पार्टी कड़ी कार्रवाई तक करने की तैयारी कर रही है क्योंकि सुरेश चंदेल को पार्टी में लेने का मामला अध्यक्ष राहुल गांधी के पास विचाराधीन है।