फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rafting Championship: Thrill of Rafting, Rafters of Himachal took away two gold from the booming waves of Beas

Rafting Championship: राफ्टिंग का रोमांच, ब्यास की उफनती लहरों से हिमाचल के राफ्टरों ने निकाले दो स्वर्ण

Thu, 22 Sep 2022 06:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Sep 2022 06:51 PM IST
सार

पुरुष और महिला वर्ग की सलालम प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने स्वर्ण जीता। मिश्रित स्पर्धा में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

विज्ञापन
Rafting Championship: Thrill of Rafting, Rafters of Himachal took away two gold from the booming waves of Beas
राष्ट्रीय राफ्टिंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिरड़ी में चल रही राष्ट्रीय राफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल ने दमदार आगाज किया है। पुरुष और महिला वर्ग की सलालम प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने स्वर्ण जीता। मिश्रित स्पर्धा में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। खराब मौसम के कारण प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार को एक भी मुकाबला नहीं हो पाया था। गुरुवार को मौसम साफ होते ही ब्यास की लहरों में प्रतियोगिता शुरू हुई। महिला और पुरुष वर्ग की सलालम स्पर्धाएं करवाई गईं। पुरुष वर्ग की सलालम चैंपियनशिप में हिमाचल की ए टीम ने स्वर्ण, आईटीबीपी ने रजत और जम्मू-कश्मीर ने कांस्य पदक झटका। 

विज्ञापन

विज्ञापन


महिला वर्ग में हिमाचल की ए टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। आईटीबीपी ने रजत और हिमाचल की बी टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। मिश्रित वर्ग में आईटीबीपी ने स्वर्ण, हिमाचल ए ने रजत और हिमाचल बी ने कांस्य पदक जीते हैं। प्रदेश क्याकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन के महासचिव डॉ. पीएस गुलेरिया ने कहा कि हिमाचल और आईटीबीपी के खिलाड़ियों ने सलालम स्पर्धा में दमदार प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed