फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Radhika in the semifinals of the National Boxing Championship, four players in the quarter-finals

Shimla: नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में राधिका, चार खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में

Fri, 17 Apr 2026 08:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 08:45 PM IST
सार

टीम के साथ गए कोच अयान परिहार के अनुसार नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन
Radhika in the semifinals of the National Boxing Championship, four players in the quarter-finals
शिमला में नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप - फोटो : संवाद

विस्तार

असम के गुवाहाटी में चल रही अंडर-19 नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इसमें राधिका ने अपने वर्ग में सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं चार अन्य खिलाड़ी अपने-अपने भार वर्ग में प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। टीम के साथ गए कोच अयान परिहार के अनुसार नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी ने सेमीफाइनल और 4 ने अपने-अपने भार वर्ग में क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने बताया कि इसमें 51 से 54 किलो भार वर्ग में राधिका सेमीफाइनल और दीक्षा ने 75 से 80 भारवर्ग में क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बॉयज वर्ग में रिषभ ने 60 से 65 किलो भार वर्ग, चिराग ने 65-70 किलोग्राम और सुजल रियार ने 75 से 80 किलो भार वर्ग में क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। गौरतलब है कि अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप गुवाहाटी में 13 अप्रैल से शुरू हुई है। इसमें हिमाचल की गर्ल्स व बॉयज दोनों वर्गों की टीमें भाग ले रही हैं। चैंपियनशिप 19 अप्रैल तक चलेगी। प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में कई मेडल जीतने की उम्मीद है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे आदित्य
महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी नगर में 28 से 30 अप्रैल तक होने वाली राष्ट्रीय स्तर अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता में जमा दो के छात्र आदित्य पठानिया दम दिखाएंगे। कोच मुनीश कुमार ने बताया कि आदित्य ने स्कूली खेलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलियाड़ा में अंडर–17 जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। सुंदरनगर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता। 14 अप्रैल को हरियाणा में 71 किलो भार वर्ग में सोलन के पहलवान को हराकर फिर स्वर्ण पदक जीता। एक अन्य छात्र राहुल शर्मा ने नालागढ़ में आयोजित अंडर -17 कुश्ती प्रतियोगिता में 80 किलो भार वर्ग में भाग लेकर रजत पदक जीता है। राहुल का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाईएफसी ऊना को हरा डीएफए किन्नौर बना फुटबाल का विजेता
 जिला कांगड़ा फुटबाल एसोसिएशन की ओर से शाहपुर में आयोजित स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष फुटबाल चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें डीएफए किन्नौर की टीम वाईएफसी खड्ड (ऊना) को पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेल प्रेमियों को दो सेमीफाइनल और एक शानदार फाइनल मुकाबला देखने को मिला। पहले सेमीफाइनल में वाईएफसी खड्ड (ऊना) ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए डीएफए शिमला को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। दूसरे सेमीफाइनल में डीएफए किन्नौर ने आक्रामक खेल दिखाते हुए शुक्राणा एफसी को 3-1 से मात दी। खराब मौसम की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति ने फाइनल मुकाबले का समय बदलकर दोपहर 2:00 बजे कर दिया था। खिताबी भिड़ंत वाईएफसी खड्ड और डीएफए किन्नौर के बीच हुई। इसमें दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंत में किन्नौर की टीम ने अपने शानदार खेल के दम पर ऊना को 3-1 के अंतर से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में हिमाचल फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव दीपक शर्मा ने विजेता व उप विजेता टीमों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed