फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Question on the quality of medicines made in Himachal, read the whole matter

हिमाचल में बनने वाली दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 11 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh संतोष कुमार, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
संतोष कुमार, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Feb 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Question on the quality of medicines made in Himachal, read the whole matter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फार्मा हब के रूप में विख्यात प्रदेश के उद्योगों में निर्मित होने वाली दवाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उद्योगों में निर्मित होने वाली दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतर पा रही हैं। साल 2019 में प्रदेश के उद्योगों में बनी 100 दवाओं के सैंपल फेल हो चुके हैं। इनमें जनवरी माह में देशभर की फेल हुई 45 दवाओं में हिमाचल की 14 दवा, फरवरी माह में देशभर की 37 दवाओं में 13, मार्च माह में देशभर की 50 में से 19, अप्रैल माह में 29 में से 6, मई माह में 33 में से 8, जून माह में 25 में से 7, जुलाई माह में 18 में से एक, अगस्त माह में 28 में से 6, सितंबर माह में 21 में से 3, अक्टूबर माह में 35 में से 13, नवंबर माह में 37 में से 6 और दिसंबर माह में 47 में से 14 दवाएं शामिल है। वर्ष 2018 में देशभर में फेल हुई 350 दवाओं में से हिमाचल की 100 से अधिक दवाएं शामिल रहीं। 2020 के जनवरी माह में देशभर में लिए गए सैंपलों में से फेल हुई 34 दवाओं में सूबे के उद्योगों की चार दवाएं फेल हो गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेशभर में करीब 750 फार्मा उद्योग स्थापित हैं। इनमें से कई उद्योगों में निर्मित दवाओं पर सवाल उठते रहे हैं। सीडीएससीओ की ओर से हर माह दिए जाने वाले ड्रग अलर्ट के बाद विभाग हरकत में आता है और सैंपल फेल होने वाली दवाओं का स्टॉक उठा लिया जाता है। सीडीएससीओ ने बीते वर्ष अप्रैल से नवंबर माह के बीच में जारी हुए ड्रग अलर्ट में देशभर में 227 दवाओं फेल हुए सैंपलों में से हिमाचल में बनीं 50 दवाओं के सैंपल फेल हो चुके हैं, जिस पर राज्य ड्रग विभाग ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए उन सभी उद्योगों के उन दवाओं के उत्पादन लाइसेंस निलंबित कर दिए, जिनके सैंपल फेल हुए है। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह ने कहा कि दवाओं के फेल होने में वातावरण का भी असर रहता है और बददी में जल्द ही ड्रग टेस्टिंग लैब खुल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed