फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Qualis collided with a tractor, a death.

ट्रैक्टर से टकराई क्वालिस, एक की मौत

Fri, 06 Feb 2015 09:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, अंब (ऊना)
टीम डिजिटल/अमर उजाला, अंब (ऊना) Updated Fri, 06 Feb 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
Qualis collided with a tractor, a death.

ऊना जिला के नंदपुर के पास ट्रैक्टर और क्वालिस के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसकी शिनाख्त राजेंद्र कुमार निवासी ठठल के रूप में की गई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अजय कुमार निवासी नंदपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई ने वीरवार रात अपनी दुकान के बाहर ट्रैक्टर खड़ा किया हुआ था।

देर रात अंब की तरफ से आ रही एक क्वालिस गाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी। इससे गाड़ी में चालक के साथ बैठा राजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

गाड़ी चालक मौके से फरार

Qualis collided with a tractor, a death.

स्थानीय लोगों की मदद से उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले के संदर्भ में आरोपी के खिलाफ धारा 379 एवं 304ए के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed