{"_id":"61d86e179dc444762f01789a","slug":"pwd-constructed-road-in-shimla-shimla-news-sml3960160115","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी से बाहर हुई सड़क खुद बनाएगा लोनिवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी से बाहर हुई सड़क खुद बनाएगा लोनिवि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी विकास मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को सौंपा सड़क के निर्माण कार्य का जिम्मा
क्रॉसर
डेढ़ किलोमीटर लंबी होगी यह वैकल्पिक सड़क
न्यू शिमला से शोघी का घटेगा दस किमी सफर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्मार्ट सिटी मिशन से बाहर होने के बावजूद न्यू शिमला-बड़ागांव सड़क का निर्माण किया जाएगा। शहर को मैहली शोघी बाइपास से जोड़ने के लिए बनने वाली इस सड़क को अब लोक निर्माण विभाग अपने बजट से तैयार करेगा। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने लोक निर्माण विभाग को इसका जिम्मा सौंपा है।
शहरी विकास मंत्री ने लोनिवि के अफसरों से बातकर जल्द इस सड़क का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सड़क के बनने से जहां न्यू शिमला और शोघी के बीच करीब दस किलोमीटर का सफर कम होगा वहीं, इसके बनने से शहर के बीच वाहनों की आवाजाही भी घटेगी जिससे यातायात जाम से राहत मिलेगी। डेढ़ किलोमीटर लंबी बनने वाली इस सड़क का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने पहले ही तैयार कर रखा है। सड़क के निर्माण पर ढाई करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इसे पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया था। करीब दो साल तक इस प्रस्ताव पर बैठकों में तो काम हुआ लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हो पाया। अब टेंडर होने के बाद ऐन मौके पर इस प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी की सूची से हटा दिया। तर्क दिया कि यह प्रोजेक्ट एडीबी क्षेत्र से बाहर है। ऐसे में इसे स्मार्ट सिटी मिशन से बजट जारी नहीं किया जा सकता। शहरी विकास मंत्री ने शहर के फायदे से जुड़े इस प्रस्ताव पर गंभीरता दिखाते हुए लोनिवि को अपने बजट से इसे बनाने के निर्देश दिए हैं।
न्यू शिमला से पांच मिनट
में पहुंच सकेंगे बाइपास
न्यू शिमला सेक्टर चार से यह सड़क वाया रझाणा होते हुए बड़ागांव के पास मैहली शोघी बाइपास सड़क से जुड़ेगी। अभी शहर से बाइपास सड़क तक जाने के लिए वाया पंथाघाटी जाना पड़ता है। नई सड़क से न्यू शिमला से पांच मिनट के भीतर ही लोग बाइपास सड़क पर पहुंच सकेंगे। इसके बनने से न्यू शिमला, बीसीएस के लोगों को शोघी जाने के लिए मुख्य शहर से होकर जाने के बजाय वाया बड़ागांव होकर जाने की सुविधा मिलेगी। इससे सफर भी दस किलोमीटर तक घट जाएगा। न्यू शिमला से ब्योलिया, मैहली का सफर भी दो किलोमीटर तक कम हो जाएगा।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा काम : अभियंता
लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने कहा कि न्यू शिमला रझाणा सड़क का काम अब लोक निर्माण विभाग अपने फंड से शुरू करेगा। शहरी विकास मंत्री की ओर से भी इस बारे में दिशा निर्देश मिले हैं। जल्द इस प्रोजेक्ट का काम शुरू किया जाएगा।
शहर में नहीं रुकेंगे विकासकार्य: भारद्वाज
शहर में विकासकार्य किसी भी सूरत में नहीं रुकेंगे। राजधानी में अब जो काम स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नहीं हो पाएंगे, उन्हें अन्य तरीकों से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मंत्री