फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Punia-Rajni will come to Shimla to know the reasons for defeat in Lok Sabha elections

Himachal Congress: लोकसभा चुनाव में हार के कारण जानने शिमला आएंगे पुनिया-रजनी

Fri, 21 Jun 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jun 2024 05:00 AM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत मंत्रियों-विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से हार के कारणों को लेकर रिपोर्ट ली जाएगी। 

विज्ञापन
Punia-Rajni will come to Shimla to know the reasons for defeat in Lok Sabha elections
पीएल पुनिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव में हिमाचल की चारों सीटों पर कांग्रेस की हार के कारण जानने अगले सप्ताह पीएल पुनिया और रजनी पाटिल शिमला आएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने हार की जांच के लिए दो सदस्यीय फैक्ट फाइडिंग कमेटी बनाई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत मंत्रियों-विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से हार के कारणों को लेकर रिपोर्ट ली जाएगी। पुनिया और रजनी को हिमाचल के अलावा दिल्ली-उत्तराखंड में हार के कारणों को जांचने का जिम्मा सौंपा गया है। जांच करने के बाद हाईकमान को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस बार लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मंडी, विधायक विनोद सुल्तानपुरी को शिमला, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को कांगड़ा और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी बनाया था।

विज्ञापन


प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद एक भी सीट पर पार्टी जीत दर्ज नहीं कर सकी। भाजपा ने चारों सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाई है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के गृह संसदीय क्षेत्र हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में से 61 में भाजपा के प्रत्याशियों को अधिक मत प्राप्त हुए। मात्र सात विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों को बढ़त मिले। प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेताओं के घरों में भी भाजपा आगे रही। कांग्रेस हाईकमान को लोकसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश से इस बार सीटें जीतने की उम्मीद थी। लेकिन पार्टी को यहां करारी हार का सामना करना पड़ा। हार के कारण क्या-क्या रहे, इसकी जांच के लिए अब हाईकमान ने दो केंद्रीय नेताओं को हिमाचल भेजने का फैसला लिया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि संभावित है कि अगले सप्ताह पुनिया और रजनी शिमला आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed