फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pulses at lower prices in PDS dipos of himachal pradesh

लाखों उपभोक्ताओं को डिपुओं में और सस्ती मिलेंगी दालें

Fri, 07 Sep 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 07 Sep 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
pulses at lower prices in PDS dipos of himachal pradesh

हिमाचल के साढ़े अठारह लाख राशन कार्ड परिवारों को अब डिपुओं (राशन की सस्ती दुकानों) में और सस्ती दालें मिलेंगी। सरकार ने नेशनल कंज्यूमर कोऑपरेटिव फेडरेशन (एनसीसीएफ) के बजाय अब केंद्र की एजेंसी नैफिड से दालें खरीदने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


नैफिड ने हिमाचल को 15 फीसदी सब्सिडी पर दालें देने की हामी भरी है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसे लेकर एनसीसीएफ से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बात भी कर ली है।  
विज्ञापन


खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग का कहना है कि केंद्र ने भी नैफिड से दालें खरीदने की सलाह दी है। नैफिड के पास भंडारण सही होने के चलते दालें सस्ते दाम पर उपलब्ध होंगी। हिमाचल के राशन डिपुओं में अभी मूंग, मलका, मसूर और दाल चना की सप्लाई दी जा रही है। इसमें से उपभोक्ता पसंद की तीन दालें ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने लौटाई खराब चीनी  
खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कहा कि खाद्य तेल की निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं और शीघ्र उपभोक्ताओं को इसकी आपूर्ति होगी। लेवी चीनी का कोटा खराब होने के कारण इसे वापस कर दिया है। कुछ डिपो में पॉस मशीनें खराब होने की शिकायतें मिली हैं। इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

मुफ्त गैस कनेक्शन लेने के लिए बंट गए परिवार
मंत्री किशन कपूर ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 33,300 पात्र परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। सितंबर अंत तक 10,000 से अधिक परिवारों को ये कनेक्शन मिलेंगे। इसके लिए विभाग को 1.50 लाख आवेदन मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।


अब तक 51,863 परिवार कनेक्शन के लिए पात्र पाए गए। उन्होंने कहा कि मुफ्त गैस कनेक्शन के चक्कर में 1 जनवरी, 2018 के  बाद 2960 परिवारों का विभाजन हुआ है। जांच में यह मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed