फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Public Works Minister Vikramaditya Singh said Pran Pratistha has nothing to do with politics

Ram Mandir: विक्रमादित्य सिंह बोले- प्राण प्रतिष्ठा में जाऊंगा, राजनीति और धर्म दोनों अलग-अलग

Sun, 14 Jan 2024 09:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: श्याम जी. Updated Sun, 14 Jan 2024 09:36 PM IST
सार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जाएंगे। इस मामले में किसी भी तरह की राजनीति नहीं की जानी चाहिए थी।
 

विज्ञापन
Public Works Minister Vikramaditya Singh said Pran Pratistha has nothing to do with politics
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फिर दोहराया है कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जाएंगे। उन्होंने इस विषय में शीर्ष नेतृत्व से भी बात कर ली है। प्राण प्रतिष्ठा का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। 

विज्ञापन


रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को अयोध्या जाने को लेकर कांग्रेस में मतभेद चल चल रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी निमंत्रण को पहले ही ठुकरा चुके हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अयोध्या राम भगवान की जन्मभूमि है और वहां मंदिर निर्माण होना चाहिए। इस मामले में किसी भी तरह की राजनीति नहीं की जानी चाहिए थी।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति को धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। दोनों ही चीजें अलग-अलग हैं। श्रीराम में उनकी अटूट आस्था है। वह इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेंगे। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी सहित सभी संस्थाओं का आभार प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed