फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   public works department himachal pradesh remove booths near bus stand in hamirpur

हमीरपुर: जेसीबी के आगे लेटे खोखाधारक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 23 Oct 2021 04:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 23 Oct 2021 04:49 PM IST
सार

बस स्टैंड के बाहर सड़क के किनारे कुल 58 खोखे थे। यह खोखाधारक पिछले 40 सालों से नगर परिषद को मासिक किराया दे रहे थे। इनमें से 46 खोखे कुछ माह पूर्व ही शॉपिंग कांप्लेक्स में शिफ्ट हो चुके हैं। जबकि 12 खोखाधारक शॉपिंग कांप्लेक्स के धरातल में पक्की दुकानों की मांग पर अड़े थे।

विज्ञापन
public works department himachal pradesh remove booths near bus stand in hamirpur
खोखों को हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचआरटीसी बस स्टैंड के समीप 40 साल पुराने खोखों को लोक निर्माण विभाग ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटा दिया। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी खोखाधारकों को दुकानें खाली करने की सूचना दी। इस दौरान खोखाधारकों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के बीच खूब नोकझोंक हुई।

विज्ञापन


कुछ खोखाधारक जेसीबी मशीन के आगे लेट गए। मौके पर करीब 50 पुलिस जवान और त्वरित कार्रवाई बल (क्यूआरटी) भी मौजूद रहा। विरोध करने वाले खोखाधारकों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई। हिरासत में लिए गए लोगों में सात वर्ष की बच्ची प्रिशा शर्मा, उसकी माता कुसुम शर्मा, 70 वर्षीय दादी सावित्री देवी, विनोद कुमार और मंजीत कुमार शामिल हैं। 
विज्ञापन


इस कार्रवाई से पूर्व कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके चले गए। इन दुकानों के ताले तोड़ लोक निर्माण विभाग ने सारा सामान ट्राले में लाद कर जब्त कर लिया। इससे कई दुकानदारों को आर्थिक हानि हुई है। मिठाई विक्रेताओं को भी मिठाई बाहर फेंकनी पड़ी। करवाचौथ से एक दिन पूर्व त्योहार के सीजन पर लोक निर्माण विभाग की इस कार्रवाई का खोखाधारकों के साथ ही समस्त व्यापार मंडल हमीरपुर ने भी विरोध किया। वहीं, लोक निर्माण विभाग का कहना है कि सभी खोखाधारकों को एक अक्तूबर को इस जगह को खाली करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम सहित नोटिस दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड के बाहर सड़क के किनारे कुल 58 खोखे थे। यह खोखाधारक पिछले 40 सालों से नगर परिषद को मासिक किराया दे रहे थे। इनमें से 46 खोखे कुछ माह पूर्व ही शॉपिंग कांप्लेक्स में शिफ्ट हो चुके हैं। जबकि 12 खोखाधारक शॉपिंग कांप्लेक्स के धरातल में पक्की दुकानों की मांग पर अड़े थे। यह मामला कई बार न्यायालय में भी पहुंचा। खोखाधारक विनोद कुमार, सुलोचना और मंजीत कुमार ने कहा कि अगर उनके खोखे अवैध थे तो 40 सालों से नगर परिषद किराया किस बात का लेती रही।


बिजली और पानी के कनेक्शन कैसे लगे थे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, भाजपा सरकार और प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। उपायुक्त हमीरपुर की गाड़ी का घेराव भी किया गया। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा ने कहा कि विभाग ने सभी खोखाधारकों को दुकानें खाली करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। विभाग ने नियमों के अनुसार ही यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed