फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Public Service Commission has declared the result of the judicial service examination.

HPJS: ज्वाली की कनिका बनीं एचपीजेएस कीं टॉपर

Wed, 20 May 2015 10:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 May 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
Public Service Commission has declared the result of the judicial service examination.

विज्ञापन

लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा (एचपीजेएस)-2015 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जिला कांगड़ा की तहसील ज्वाली की कुमारी कनिका गुप्ता ने इसमें टॉप किया है।

दूसरे स्थान पर हमीरपुर जिले के बड़सर क्षेत्र के गांव प्रतापनगर के कुलदीप शर्मा और तीसरे स्थान पर जिला मंडी के गांव खोली के उमेश वर्मा रहे। आयोग के सचिव बीसी बडालिया ने कहा कि 29 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया था। इनमें से 15 का चयन किया गया है।

विज्ञापन


साक्षात्कार का आयोजन 15, 16, 18 और 19 मई को आयोग के कार्यालय में हुए। वर्तमान रिक्तियों के लिए कुमारी कनिका गुप्ता, कुलदीप शर्मा, उमेश वर्मा, कुमारी सुरभि गुप्ता और गौरव चौधरी का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भावी रिक्तियों के लिए कुमारी ऐक्या शर्मा, कुमारी रीचू, सोनल थामा, दीपाली गंभीर, आर. मिहुल शर्मा, एकांश कपिल, रवि, विशाल तिवारी, कुमारी दीपिका नेगी और अशोक कुमार को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

चौथे प्रयास में टॉप कर उत्तीर्ण की परीक्षा : कनिका

Public Service Commission has declared the result of the judicial service examination.

एचपीजेएस की परीक्षा की टॉपर रही 28 वर्षीय कनिका गुप्ता ने कहा कि वह अपने पिता बृजमोहन गुप्ता के आशीर्वाद से ही इस मुकाम पर पहुंच पाई हैं। वे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में एडिशनल रजिस्ट्रार हैं।

इसके अलावा उनकी मां नीलम गुप्ता, भाई सौरभ गुप्ता, गुरुजन प्रेम ठाकुर और अरुण शर्मा का खास सहयोग रहा। उन्होंने यह परीक्षा चौथे प्रयास के बाद उत्तीर्ण की है। कनिका ने दसवीं तक की पढ़ाई सेक्रेड हार्ट कान्वेंट ताराहॉल शिमला से की।

उन्होंने इसके बाद जमा दो की परीक्षा मेडिकल विषय में चैप्सली स्कूल भराड़ी से पास की। इसके बाद उन्होंने शिमला से ही पांच साल की लॉ ग्रेजुएशन की। इसके बाद एलएलएम भी किया।

एसएएस ओबी का परिणाम भी निकाला
राज्य लोक सेवा आयोग ने एसएएस ओबी की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम आयोग की वेबसाइट पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed