फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PUBG Mobile Game News: Married Women fell in love with 12th class student and reached Varanasi

PUBG Mobile: पबजी खेलते-खेलते युवक के प्यार में पड़ गई विवाहिता, मिलने पहुंची वाराणसी और उसे देखा तो हुआ गलती का अहसास

Thu, 25 Feb 2021 02:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Feb 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
PUBG Mobile Game News: Married Women fell in love with 12th class student  and reached Varanasi
PUBG मोबाइल गेम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर हुए प्यार की चर्चाएं तो आम हैं, लेकिन अब पबजी खेलते-खेलते एक विवाहिता युवक को दिल दे बैठी और घर-परिवार छोड़कर प्यार की तलाश में वाराणसी पहुंच गई। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का है। वाराणसी पहुंची विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है। फरवरी माह के पहले हफ्ते में कांगड़ा के एक सीमावर्ती क्षेत्र की विवाहिता अचानक गुम हो गई। विवाहिता की परिजनों ने हर जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना में इस संदर्भ में मामला तक दर्ज करवा दिया। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई और कामयाब भी हुई।

विज्ञापन


लापता महिला को वाराणसी से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान विवाहिता ने जो कहानी अपनी गुमशुदगी की बताई है, वह सबको हैरान करने वाली है। विवाहिता को पबजी खेलने का शौक था। इस दौरान पबजी खेलते-खेलते उसकी जान-पहचान वाराणसी के एक युवक से हुई और यह जान-पहचान प्यार में बदल गई। इसके बाद विवाहिता अपने प्यार से मिलने के लिए वाराणसी पहुंच गई, लेकिन जब वहां युवक से मिली तो पता चला कि युवक अभी तक 12वीं कक्षा का छात्र है। इसके बाद विवाहिता ने खुद ही अपने परिजनों को फोन कर उसे वहां से ले जाने की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


पहले भी आए ये मामले
बता दें प्रदेश में पहले भी पबजी को लेकर कई तरह के मामले सामने आ चुके हैं। फरवरी 2020 में मोबाइल फोन पर पबजी गेम का टास्क पूरा करने के लिए सोलन जिले के कुनिहार का एक नाबालिग महाराष्ट्र के औरंगाबाद तक जा पहुंचा था। पुलिस ने छानबीन के बाद पबजी खेल रहे महाराष्ट्र के एक युवक से संपर्क किया तो नाबालिग के वहां होने की जानकारी मिली। इसके बाद चाइल्ड लाइन की मदद से उसे वापस लाकर परिवार वालों के हवाले किया गया। इसी तरह जुलाई 2020 में सोलन शहर का एक बच्चा फंस गया था। इस बच्चे को ऑनलाइन गेम खेलना महंगा पड़ गया था। बच्चे ने पब्जी के चक्कर में अपनी माता के बैंक खाते से करीब डेढ़ लाख रुपए कुछ लोगों को ट्रांसफर कर दिए थे। जब इसकी भनक माता.पिता को लगी तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। बच्चे ने बताया था कि उसे फोन पर धमकाया गया कि यदि उसने पैसे नहीं दिए तो फोन करने वाला शख्स उसके माता.पिता को मार देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed