{"_id":"611d4d6c8ebc3e7a1b253e81","slug":"protest-in-shimla-shimla-news-sml3808427167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद वाटर एटीएम के बाहर पूठा पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद वाटर एटीएम के बाहर पूठा पाठ
विज्ञापन
वाटर एटीम के पास प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : SHIMLA CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी में एक ओर पेयजल टैंकों के सैंपल फेल हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर शहरवासियों को शुद्ध पानी मुहैया करवाने के लिए लगाए गए वाटर एटीएम बंद पड़े हैं। शहर में लाखों रुपये खर्च कर स्थापित किए गए अधिकतर वाटर एटीएम खराब पड़े हैं।
बुधवार को कैथू के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस के साथ मिलकर अनूठा प्रदर्शन किया। ताराहॉल स्कूल के सामने बंद पड़े वाटर एटीएम पर लोगों ने फूल मालाएं चढ़ाईं और फिर धूप जलाकर पूजा की। उसके बाद नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कैथू में रहने वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष देवेन भट्ट ने कहा कि नगर निगम ने वाटर एटीएम तो दो साल पहले लगा दिया, लेकिन पानी आज तक नहीं आया है। निगम इसे दुरुस्त नहीं करवाता है।
कहा कि शहर के शेष एटीएम का भी यही हाल है। लाखों रुपये खर्च कर नगर निगम ने शहरवासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया करवाने का सपना दिखाया था, लेकिन ये एटीएम अब शोपीस बनकर रह गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने लोअर कैथू और तपोवन इलाके में एंबुलेंस रोड न होने पर भी सवाल उठाए। हालांकि, प्रदर्शन खत्म होते ही कर्मचारी एटीएम को दुरुस्त करने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
रिहायशी इलाके से शिफ्ट हो कूड़ेदान
कैथू में नगर निगम ने रिहायशी इलाके के बीचोंबीच कूड़ेदान लगा दिया है। इससे यहां बंदरों का जमावड़ा लग रहा है। उसे भी शिफ्ट करने की मांग उठाई गई। इस मौके पर यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष संदीप चौहान, रोहित ठाकुर, अमित शर्मा, वसीम अहमद, जय भट्ट, योगेश शर्मा, योगेश कश्यप, जगत जसवाल, अतुल धांटा, अंकुर यादव, राजेंद्र कुमार, अमीश, कृष्णा, हितेश आदि मौजूद रहे।