सीयू के लिए यहां हुआ प्रदर्शन, अब एनजीटी में भी लड़ी जाएगी लड़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के नेतृत्व में धर्मशाला में केंद्रीय विवि की स्थापना को लेकर प्रदर्शन किया गया। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की लड़ाई जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी में भी लड़ी जाएगी।
देहरा में बर्ड सेंक्चुरी एरिया के पास विवि के भवनों का निर्माण कैसे हो सकता है? यदि सरकार देहरा में केंद्रीय विवि का निर्माण करती है तो एनजीटी में मामला उठाया जाएगा।
शनिवार को धर्मशाला में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के नेतृत्व में धर्मशाला में केंद्रीय विवि की स्थापना को लेकर प्रदर्शन किया गया। एडीसी केके सरोच के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया।
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि धर्मशाला में केंद्रीय विवि की स्थापना न करने को लेकर षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। धर्मशाला को भूकंप जोन-5 करार देकर देहरा में विवि की स्थापना की जा रही है, जबकि साल 1905 में आए भूकंप में सबसे ज्यादा नुकसान देहरा में हुआ था।
आरोपों की सीबीआई से जांच कराएं कपूर : सुधीर
सरकार ने शिमला संसदीय क्षेत्र को ज्यूडिशियल एकेडमी, मंडी को आईआईटी, हमीरपुर को आरईसी दिया, जबकि कांगड़ा-चंबा को केंद्रीय विवि दिया। इसे भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र ले जाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
आईजी भवन निर्माण और योल को कंटोनमेंट एरिया से बाहर निकालने की औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं, लेकिन सरकार ने ट्रांसफर ऑफ एसेट्स एंड लाइबिलिटीज का पैसा जमा नहीं करवाया है।
इस दौरान महापौर रजनी व्यास, उप महापौर देवेंद्र जग्गी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश चौधरी, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कपूर सहित वार्ड पार्षद मौजूद रहे।सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला के विधायक किशन कपूर
मानसिक रूप से अभी भी विपक्ष में ही बैठे हैं। तभी विकास पर ध्यान न देकर वे अभी भी उन पर आरोप लगा रहे हैं। वे जो भी आरोप लगा रहे हैं, उनकी जांच सीबीआई से करवा लें।