फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Protest by CPRI Shimla employees

सीपीआरआई के कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, दी चेतावनी

Fri, 13 Apr 2018 12:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 13 Apr 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
Protest by CPRI Shimla employees

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला में केंद्रीय संयुक्त कर्मचारी परिषद के आह्वान पर तकनीकी वर्ग, प्रशासनिक वर्ग और कुशल सहायक कर्मचारी वर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


यह प्रदर्शन शुक्रवार को भी होगा। केंद्रीय संयुक्त कर्मचारी परिषद के सदस्य नरेश शर्मा और एक अन्य पदाधिकारी अश्वनी गुप्ता ने कहा कि कि अगर विरोध प्रदर्शन के बाद भी मांगें नहीं मानी गई तो भविष्य में संघर्ष को और तेज किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले लगभग तीन साल से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से कर्मचारियों और अधिकारियों की मांगों पर गौर नहीं किया गया। इसमें प्रशासनिक वर्ग के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए केंद्रीय कैबिनेट 1997 के निर्णय का पूर्ण अनुपालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक वर्ग के कर्मचारियों और अधिकारियों के कैडर रिव्यू में परिषद की ओर से विलंब किया जाता रहा। परिषद की पुरानी तकनीकी सेवा नियमावली और नवीन सेवा नियमावली में प्रस्तुत अस्पष्ट नियमों से उत्पन्न विसंगतियों का निराकरण नहीं किया गया।

परिषद मुख्यालय और परिषद के 108 संस्थानों और 625 केवीके में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति में लाभ देने के लिए प्रस्तावित कैडर रिव्यू में विलंब किया गया।


परिषद के संस्थानों में 1993 और 1985 से कार्यरत टीएससीएल और डीपीएल के कर्मचारियों को स्थायी पद नहीं दिया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले तीन वर्षों से बोनस नहीं दिया गया। परिषद में समान स्थानांतरण नीति नहीं लाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed