फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Property worth Rs 4.47 crore of four drug smugglers seized

Kangra News: चार नशा तस्करों की 4.47 करोड़ की संपत्ति जब्त

Fri, 28 Jun 2024 12:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Jun 2024 12:09 PM IST
सार

कांगड़ा जिले के नूरपुर पुलिस जिला में चार नशा तस्करों की 4.47 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन
Property worth Rs 4.47 crore of four drug smugglers seized
पत्रकार वार्ता में एसपी नूरपुर अशोक रतन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर पुलिस जिला में चार नशा तस्करों की 4.47 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया है।   एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि 31 जनवरी 2023 को जसूर में काले रंग की कार में सवार दो युवकों विशाल कुमार (29) पुत्र लखविंद्र कुमार निवासी गांव भदरोया तहसील नूरपुर और रोहित कुमार (24) पुत्र बुआ दास निवासी मकान नंबर 88 डेरा बाबा नानक रोड़ गांव खतीव तहसील बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब के कब्जे से एक किलो 100 ग्राम हेरोइन और नशीली दवाओं के अलावा 13 लाख 20 हजार 330 रुपये नकद बरामद की थी।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपियोंं से पूछताछ और अन्य तथ्योंं के आधार पर आरोपी रोहित की ओर से हेरोइन/चिट्टा बेचकर इकट्ठी की गई धनराशि में से कुल 56,25,000 रुपये की रकम माॅडल टाउन पठानकोट स्थित ज्वेलर की दुकान से बरामद की थी। जो उसने दुकान मालिक गगन के पास गहने बनाने को दिए थे। पूछताछ के आधार पर एक अन्य आरोपी अभिषेक उर्फ बब्बू निवासी गांव व डाकघर छन्नी जिला कांगड़ा को 8 फरवरी 2023 मुकेरियां, पंजाब से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


जांच में पाया गया था कि आरोपी अभिषेक ने 29 और 30 जनवरी को दो बार 250/250 ग्राम (कुल 500 ग्राम) चिट्टा खरीदा था। आरोपी अभिषेक उर्फ बब्बू की वरना कार को भी पुलिस ने कब्जे मेंं लिया। अभिषेक के कब्जे से एक मोबाइल फोन, गले की चेन, अंगूठी और 6300 रुपये नकद भी बरामद किए गए थे। इसके साथ आरोपी अभिषेक के घर की तलाशी के दौरान आरोपी के रिहायशी मकान से 31.14 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। इस मामले में एक अन्य आरोपी बलविंद्र उर्फ चिड़ी पुत्र कर्ण सिंह निवासी टांडा, जिला गुरदासपुर की ओर से भी 28 जनवरी 2023 को आरोपी रोहित से एक किलोग्राम चिट्टा खरीदने का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त आरोपी ने भी नशे के अवैध कारोबार से एकत्रित करीब 35 लाख रुपये की पठानकोट के उसी ज्वैलर्स के जमा करवा रखी थी। पुलिस ने चारों आरोपियों की संपत्ति की वित्तीय जांच करवाई। आरोपी रोहित कुमार कुल 1,60,99,496 रुपये की चल-अचल संपत्ति, विशाल कुमार की 94,54,257 रुपये, अभिषेक उर्फ बब्बू की कुल 75,92,227 रुपये और बलविंद्र सिह की कुल 1,47,95,415 रुपये की संपत्ति जब्त कर अगले आदेशों के लिए सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली को आवेदन किया था। सक्षम प्राधिकारी ने जब्ती संबंधी आदेश जारी किए हैं। संवाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed