फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Property worth Rs 2 crore seized in cryptocurrency case

Cryptocurrency Case: क्रिप्टोकरेंसी मामले में दो करोड़ की संपत्ति सीज, एसआईटी ने की कार्रवाई

Thu, 11 Jan 2024 11:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Jan 2024 11:09 AM IST
सार

पुलिस एसआईटी की ओर से अब तक आरोपियों की करीब 21 करोड़ की चल अचल संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Property worth Rs 2 crore seized in cryptocurrency case
क्रिप्टो करेंसी ठगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में मुख्य आरोपियों की संपत्ति सीज के बाद अब पुलिस एसआईटी ने एजेंटों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। ठगी मामले में एजेंटों की भी दो करोड़ की संपत्ति को सीज किया गया है। पुलिस एसआईटी की ओर से अब तक आरोपियों की करीब 21 करोड़ की चल अचल संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। 2500 करोड़ रुपये के इस घोटाले में अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि मुख्य आरोपी सुखदेव, हेमराज, अभिषेक के खिलाफ शिमला कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है। क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एक लाख लोगों की ढाई लाख आईडी से लेन-देन की जानकारी मिली है।

विज्ञापन


इन आरोपियों का राजस्व विभाग और आयकर विभाग से रिकॉर्ड जुटाया गया है। हालांकि एसआईटी का मानना है कि धर्मशाला विधानसभा सत्र के चलते जांच धीमी पड़ गई थी। सत्र के दौरान पुलिस की टीम सत्र के दौरान धर्मशाला में सेवाएं दे रही थी, अब पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी का दावा है कि इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होनी हैं। आरोपी जहां भी छिपे होंगे, उन्हें पकड़कर सामने लाया जाएगा। सुभाष और मेरठ का इंजीनियर दुबई में छिपा है। उसे हिमाचल लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विदेश मंत्रालय से इस बारे में लिखित विचार-विमर्श चल रहा है। डीआईजी अभिषेक दुल्लर ने कहा कि दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति वाले एजेंटों की खिलाफ की जांच शुरू की गई है। आय से अधिक संपत्ति पाए जाने पर जब्त की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed