फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Promotion orders of 24 teachers who refused to go to remote schools cancelled, see full list here

Himachal: दूरदराज के स्कूलों में जाने से तौबा करने वाले 24 शिक्षकों के पदोन्नति आदेश रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Thu, 22 Jun 2023 06:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Jun 2023 06:44 PM IST
सार

सरकार ने दूरदराज के स्कूलों में जाने से तौबा करने वाले 24 शिक्षकों के पदोन्नति आदेश रद्द कर दिए हैं। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
Promotion orders of 24 teachers who refused to go to remote schools cancelled, see full list here
प्रिंसिपलों की पदोन्नति रद्द। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के दूरदराज के स्कूलों में जाने से तौबा करने वाले 24 शिक्षकों के पदोन्नति आदेश रदद हो गए हैं। 27 मई को 191 हेडमास्टरों और 65 प्रवक्ताओं को पदोन्नत कर प्रिंसिपल बनाया गया था। पदोन्नति के साथ ही इनके तबादले नए स्कूलों में किए गए। तय समय के भीतर नए स्कूलों में पद ग्रहण नहीं करने पर विभाग ने 7 प्रवक्ताओं और 17 हेडमास्टरों के पदोन्नति आदेश रद्द करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इन शिक्षकों के तबादले शिमला, चंबा, कुल्लू, सिरमौर और मंडी के दूरदराज स्थित स्कूल में हुए थे। शिक्षकों ने इन क्षेत्रों में जाने से बचने के लिए पदोन्नति नहीं लेने को बेहतर समझा है।

विज्ञापन


प्रिंसिपल पद के लिए पदोन्नत किए गए जिन प्रवक्ताओं ने पद ग्रहण नहीं किए हैं, उनमें हिमांशु सूद, अमित कौशल, पवन कुमार ठाकुर, शालू गुप्ता, जगदीश चंद, मंजू और अशोक कुमार शामिल हैं। हेडमास्टरों में कृष्ण लाल, रेणु गुप्ता, बनीता कुमारी, निर्मला कुमारी, अंजना, विनय शर्मा, चमन लाल, बाबू राम, विजय कुमार, वंदना डोगरा, सरला देवी, रचना अग्रवाल, उर्मिला देवी, राजेश कुमार, संजीव कुमार, संगीता और कुलदीप सिंह शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने पदोन्नति आदेश जारी करने के साथ ही तबादलों में कोई बदलाव नहीं करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


सिर्फ पांच शिक्षकों के स्वास्थ्य कारणों को देखते हुए तबादला आदेश बदले गए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी मंत्रियों और विधायकों को पदोन्नत प्रिंसिपलों के ट्रासंफर आर्डर कैंसिल करवाने के लिए डीओ नोट नहीं देने के निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पदोन्नति पर जिन स्कूलों में प्रिंसिपलों को नियुक्तियां दी गई हैं, वहीं जाकर इन्हें सेवाएं देनी होंगी। वित्त विभाग की नई अधिसूचना के तहत 30 किलोमीटर से कम दायरे वाले स्कूलों में स्थानांतरित प्रिंसिपलों को एक दिन और 30 किलोमीटर से अधिक दायरे के स्कूलों में पांच दिन के भीतर पद ग्रहण करने को कहा था। ऐसे में तबादले रदद होने का जुगाड़ नहीं होने के चलते 24 शिक्षकों ने पदोन्नति ही नहीं ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed