फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   production is less, now roads are closed, apple crate is being sold for Rs 300

Kullu News: उत्पादन पहले ही कम, अब सड़कें बंद, 300 रुपये में बिक रहा सेब का क्रेट, बागवान चिंतित

Fri, 08 Sep 2023 07:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Sep 2023 07:33 PM IST
सार

कुल्लू जिले में सेब के दाम गिरना शुरू हो गए हैं। इससे बागवान चिंतित हैं। ग्रामीण इलाकों में व्यापारी सेब को बगीचे में ही 300 रुपये प्रति क्रेट के हिसाब से खरीद रहे हैं। 

विज्ञापन
production is less, now roads are closed, apple crate is being sold for Rs 300
सेब का बगीचा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सेब के दाम गिरना शुरू हो गए हैं। इससे बागवान चिंतित हैं। ग्रामीण इलाकों में व्यापारी सेब को बगीचे में ही 300 रुपये प्रति क्रेट के हिसाब से खरीद रहे हैं। बागवान भी सड़कों के बंद होने से सेब को कम दाम में बेचने के लिए मजबूर है। इन दिनों जिले के मध्यम और ऊपरी इलाकों में सेब का तुड़ान हो रहा है। सेब का उत्पादन कम है। सेब का आकार और रंग नहीं होने से बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सेब का उचित आकार और रंग न होने से दामों में गिरावट आ रही है। वहीं ग्रामीण इलाकों में सेब खरीदने को पहुंच रहे व्यापारी भी इसी को आधार मानकर सस्ते में सेब उठा रहे हैं।

विज्ञापन


बागवान सुंदर सिंह, किशोरी लाल और झगड़ सिंह ने कहा कि 16 से 20 किलोग्राम का क्रेट 300 रुपये में खरीदा जा रहा है। गांव में अधिकतर व्यापारी सेब के क्रेट के हिसाब से बोली लगा रहे हैं। गांव की अधिकतर सड़कें बंद हैं और व्यापारी भी इसका फायदा उठा रहे हैं। पिछले साल उनका सेब 700 से 800 रुपये क्रेट बिका था। जिले में 50 फीसदी तक सेब का सीजन सिमट गया है। वहीं बागवान भी दशहरा तक फ्री होना चाहते हैं। एपीएमसी के सचिव शगुन सूद ने कहा इस बार सेब का आकार और रंग नहीं आया है। जो सेब अच्छा है उसका रेट भी अच्छा मिल रहा है। उन्होंने बागवानों से कच्चे सेब का तुड़ान न करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed