{"_id":"5efdda4b8ebc3e42d56e80c9","slug":"process-of-starting-tattapani-salapad-water-transport-service-expedited-detailed-report-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्तापानी-सलापड़ जल परिवहन सेवा शुरू करने की प्रक्रिया तेज, विस्तृत रिपोर्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्तापानी-सलापड़ जल परिवहन सेवा शुरू करने की प्रक्रिया तेज, विस्तृत रिपोर्ट तैयार
Fri, 03 Jul 2020 08:48 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Jul 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
जल परिवहन सेवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तत्तापानी-सलापड़ जल परिवहन सेवा शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। हिमाचल सरकार ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब परिवहन विभाग की ओर से जल परिवहन सेवाएं शुरू करने के लिए कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इस सेवा के शुरू होने से शिमला वाया तत्तापानी मंडी की करीब 50-60 किलोमीटर दूरी कम होगी। सुन्नी, बसंतपुर, तत्तापानी व आसपास के लोगों को सुंदरनगर पहुंचने में करीब 20 से 25 मिनट लगेंगे।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने कहा कि सुन्नी से सलापड़ तक करीब तीन जेटी बनाई जाएंगी। इसमें सुन्नी कॉलेज, तत्तापानी और एक सलापड़ के समीप निर्माण किया जाएगा। इन जेटी से लोग स्टीमर में उतरेंगे और चढ़ेंगे। हिमाचल में अभी तत्तापानी-सलापड़ में जल सेवाएं शुरू होनी हैं। इसके बाद अन्य डैमों में भी यह सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन
शिलान्यास के लिए सीएम से लिया जाएगा समय
परिवहन विभाग इस योजना पर काम करने में जुटा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिलान्यास का समय लिया जा रहा है। इस योजना से लाखों लोग लाभान्वित होंगे।