{"_id":"65042f3572cac87c09018f89","slug":"priyanka-wrote-letter-to-pm-modi-declare-natural-disaster-occurring-himachal-pradesh-as-national-disaster-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा करें घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा करें घोषित
Fri, 15 Sep 2023 03:47 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 15 Sep 2023 03:47 PM IST
सार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन के कारण उत्पन्न प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया। हिमाचल प्रदेश इस साल में बाढ़ और भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। एक के बाद एक घटनाओं से पूरा प्रदेश प्रभावित हुआ। कई लोगों की जानें गईं और कई मकान ताश के पत्ते की तरह ढह गए। प्रियंका गांधी ने कुछ दिन पहले आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने हिमाचल पहुंचीं थी।
प्रियंका गांधी ने मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ कुल्लू, मनाली और मंडी जिला में भारी बारिश के कारण आपदाग्रस्त स्थानों का दौरा किया था। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर मदद मुहैया करवाने का भरोसा दिया था। इस दौरान प्रियंका गांधी ने भुंतर में बाढ़ प्रभावितों का दर्द जाना था। कुल्लू से मनाली तक बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़क का जायजा लिया था।
प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार दोपहर शिमला से दिल्ली लौट गईं थी। 12 सितंबर को प्रियंका गांधी ने मंडी, मनाली और कुल्लू में प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। 13 सितंबर को राजधानी शिमला में प्रियंका गांधी प्रभावित परिवारों से मिलीं थी। प्रियंका गांधी का शिमला से सटे छराबड़ा में अपना घर है। तीन दिन प्रियंका गांधी यहीं रुकी। गुरुवार दोपहर प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से होते हुए चंडीगढ़ रवाना हुईं। वहीं, शुक्रवार को उन्होंने हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।