{"_id":"5d87392a8ebc3e93d22901c5","slug":"priyanka-in-world-grappling-championship-2019-nur-sultan-kazakhstan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी हिमाचल की बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी हिमाचल की बेटी
Sun, 22 Sep 2019 02:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Sep 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा के जवाली तहसील की भनेई गांव की प्रियंका विश्व ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। चैंपियनशिप 21 से 23 सितंबर तक कजाकिस्तान की राजधानी नूर-सुल्तान में होगी। भारत की 11 सदस्यीय टीम में कांगड़ा की बेटी प्रियंका भी शिरकत कर रही हैं। विश्व चैंपियनशिप में प्रियंका 53 किग्रा भार वर्ग में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
प्रदेश ग्रैपलिंग संघ के महासचिव अमित कुमार चौधरी ने कहा कि विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारत की टीम शुक्रवार को दिल्ली से रवाना हो गई। 19 साल की प्रियंका के पिता राकेश कुमार आईपीएच विभाग में कार्यरत हैं और माता सेना देवी गृहणी हैं। प्रियंका बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं।
विज्ञापन