फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   priyanka gandhi in shimla.

घर में ये खास चीज सेट करवाने शिमला पहुंची प्रियंका

Sun, 07 Jun 2015 09:56 AM IST
Updated Sun, 07 Jun 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi in shimla.

प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला में बन रहे निर्माणाधीन घर को लेकर इतनी संजीदा हैं कि 18 दिन बाद वे फिर शनिवार को छराबड़ा स्थित साइट में पहुंचीं। यहां उन्होंने एक घंटे तक वास्तुकार से घर के डिजाइन और अन्य इंटीरियर को लेकर लंबी चर्चा। इसके बाद उन्होंने ठेकेदार को कुछ बदलाव करने के लिए भी कहा।

विज्ञापन


हालांकि, पिछली बार वह अपनी मां सोनिया गांधी और बच्चों के साथ यहां पहुंचीं थी। प्रियंका सड़क मार्ग से शनिवार दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ से शिमला पहुंचीं। नई दिल्ली से चंडीगढ़ तक वह फ्लाइट से आईं। छराबड़ा पहुंचते ही वह पहले वाइल्ड फ्लावर हाल होटल पहुंचीं।

विज्ञापन

आज दिल्ली लौटेंगी प्रियंका वाड्रा

priyanka gandhi in shimla.

फिर थोड़ा विश्राम करने के बाद वह करीब एक बजे साइट पर पहुंचीं। वहां पर ढाई बजे तक रहीं। इसके बाद फिर होटल चली गईं। सूत्रों की मानें तो उन्होंने होटल में कुछ अधिवक्ताओं को भी बुला रखा था। इन अधिवक्ताओं से उन्होंने इस निर्माणाधीन भवन की जमीन से संबंधित सूचना मांगने को लेकर हिमाचल प्रदेश सूचना आयोग में चल रहे एक मामले पर मंत्रणा की।

बतौर थर्ड पार्टी प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह सूचना देने से इनकार किया है। उन्होंने खुद को एसपीजी प्रोटेक्टी बताकर आरटीआई के दायरे से बाहर बताया है। इस संबंध में आयोग ने अपील पर फैसला सुरक्षित रखा है। प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार सुबह दिल्ली लौट जाएंगी।

वह चंडीगढ़ से फ्लाइट से दिल्ली जाएंगी। मकान का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। तीसरी मंजिल में छत बनाने की तैयारी है। बता दें कि भवन शैली पसंद न आने के चलते प्रियंका एक बार पूरी बिल्डिंग को तुड़वा चुकी हैं। इसलिए इस बार वे कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed