फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Priyanka Gandhi encouraged laborers, shared their pain by hugging the victims

Kullu News: प्रियंका गांधी ने श्रमदानियों का बढ़ाया हौसला, प्रभावितों को गले लगाकर बांटा दर्द

Wed, 13 Sep 2023 10:12 AM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Sep 2023 10:12 AM IST
सार

 कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे के पुनः निर्माण में श्रमदान कर रहे पर्यटन कारोबारियों का कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हौसला बढ़ाया है। बाढ़ प्रभावितों के गले मिलकर उनका दर्द बांटा। 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi encouraged laborers, shared their pain by hugging the victims
प्रियंका गांधी ने प्रभावितों को गले लगाकर बांटा दर्द - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे के पुनः निर्माण में श्रमदान कर रहे पर्यटन कारोबारियों का कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हौसला बढ़ाया है। बाढ़ प्रभावितों के गले मिलकर उनका दर्द बांटा। उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची प्रियंका का काफिला वोल्वो बस स्टैंड के समीप रुका। जहां सड़क के पुनः निर्माण के कार्य में पर्यटन कारोबारियों के श्रमदान को देख वह काफी प्रभावित हुईं।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने श्रमदान करने वालों की प्रशंसा की। कुल्लू के भुंतर से लेकर मनाली पहुंचीं प्रियंका ने जगह-जगह बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। आलू ग्राउंड में बाढ़ पीड़ितों ने उन्हें अपना दर्द बताया। एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनका काफी नुकसान हुआ है। बेटों को मुआवजा मिल गया है, लेकिन उनकी अभी तक सरकार ने मदद नहीं की। उनका दर्द जानने के बाद प्रियंका भावुक हुईं और उनसे गले मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उनकी हरसंभव सहायता करेगी। श्रमदान की मुहिम शुरू करने वाले ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश ने बताया कि वोल्वो बस स्टैंड में उनका काफिला रुका। वह गाड़ी से बाहर नहीं निकलीं, लेकिन श्रमदान से किए कार्य को देखा। उन्होने कहा कि एनएचएआई को सड़क के पुनः निर्माण के कार्य में तेजी लानी चाहिए। आगे कहा कि 150 मीटर में 30 मीटर का काम शेष रह गया और फिर वोल्वो स्टैंड के पास सड़क डबललेन होगी।

लंच किए बगैर लौटीं प्रियंका
मनाली के सर्किट हाउस में प्रियंका के लिए लंच की व्यवस्था की गई थी। लेकिन, समय के अभाव के कारण वह लंच किए बगैर मंडी के लिए रवाना हो गईं। सर्किट हाउस जाने की बजाय वह सीधा सासे हेलिपैड गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed