{"_id":"5ee4eb970a9cd80c6f7b28a7","slug":"private-school-opened-in-swarghat-bilaspur-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना संकटकाल में ही खोल दिया निजी स्कूल, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोराना संकटकाल में ही खोल दिया निजी स्कूल, वीडियो वायरल
Sat, 13 Jun 2020 08:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 13 Jun 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकटकाल में सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए बिलासपुर के उपमंडल स्वारघाट में एक निजी स्कूल खोल दिया गया। सोशल मीडिया में सचित्र इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बताया जा रहा है कि स्कूल में 12 जून को करीब 22 बच्चे तथा शनिवार 13 जून को 15 से 20 बच्चे स्कूल बुलाए गये थे। यही नहीं इन बच्चों को लाने और छोड़ने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से बस को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से अभी तक स्कूल खोलने के कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। इसके बावजूद स्कूल खोल दिया गया। सोशल मीडिया में कुछ अभिभावकों ने इसका कड़ा विरोध जताया है। कहा कि कोरोना संकट में अगर कोई बच्चा संक्रमण की चपेट में आ जाता है तो इसका जिम्मेवार कौन होगा।
विज्ञापन
निजी स्कूल प्रबंधन की इस मनमानी से हर कोई हैरत में है। निजी स्कूल में पिछले दो दिनों से नौनिहालों को बुलाकर पढ़ाया जा रहा है। कोरोना वायरस के चलते प्रदेश सरकार की ओर से सभी सरकारी, निजी स्कूलों और कॉलेजों में 30 जून तक छुट्टियां घोषित की हैं।
विज्ञापन
स्कूल स्टाफ तो नौकरी जाने के डर से कुछ नहीं बोल पा रहा लेकिन, कुछ अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर बयान दिए हैं। आरोप यह भी है कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर बच्चों को स्कूल भेजने का दबाव बना रहा है।
अगर ऐसा पाया जाता है तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सरकार के आदेशों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। - सुदर्शन कुमार उप निदेशक शिक्षा विभाग
अभी तक उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। इस संबंध में पूरी जांच की जाएगी। अगर स्कूल खुला है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - सुभाष गौतम एसडीएम